Marwahi News: झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने मचाया कोहराम, कई घरों को तोड़ा, जान बचाकर भाग रहे ग्रामीण
Elephant attack: पिछले 24 घंटे में एक हाथी ने कई घरों को तोड़ दिया है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथी के आतंक से भयभीत गांव के लोग …

- ग्रामीणों को हाथियों के करीब जाने से रोकने के लिए मुनादी
- हाथी के आतंक से भयभीत गांव के लोग
- रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में दल से बिछड़े एक हाथी की मौत
मरवाही: Elephant attack in Marwahi , मरवाही में एक हाथी के उत्पात से पूरे खेत्र में चिंता की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मरवाही वन मंडल में हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंक मचा रहा है। पिछले 24 घंटे में एक हाथी ने कई घरों को तोड़ दिया है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथी के आतंक से भयभीत गांव के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं।
हाथी के उत्पात की घटना के बाद से वन विभाग की टीम हाथियों की मूवमेंट पर निगरानी रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को टाला जा सके। हाथियों के दल में शामिल वयस्क नर हाथी अपने साथी से बिछुड़ गया है, जिससे वह गुस्से में है और उत्पात मचा रहा है। वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए टीमों का गठन किया है।

ग्रामीणों को हाथियों के करीब जाने से रोकने के लिए मुनादी
वहीं वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को हाथियों के करीब जाने से रोकने के लिए मुनादी की जा रही है। वन विभाग की डीएफओ ग्रीष्मी चाँद ने कहा है कि प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। ग्रामीणों को हाथियों के पास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को टाला जा सके।

दल से बिछड़े एक हाथी की मौत
इधर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में दल से बिछड़े एक हाथी की मौत हो गई है। यह हाथी कल रात झारखंड से भटककर गम्हरिया गांव के जंगल में पहुंचा था। आज सुबह उसकी मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। डीएफओ की मौजूदगी में डॉक्टरों का पैनल मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर रहा है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या किसी अन्य वजह से। गांव में हाथी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी कराने के लिए वन अमला मौके पर तैनात है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The tusker elephant separated from the herd created havoc, destroyed many houses, villagers ran away to save their lives
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am