BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jhansi Girlfriend Murdered: आधी उम्र की प्रेमिका की इच्छा नहीं पूरी कर पाता था 62 साल का शख्स, हत्या कर लाश के छोटे-छोटे टुकड़े करके चूल्हे में जलाया

Jhansi girlfriend murdered: लाश के छोटे छोटे टुकड़े करके उन्हें चूल्हे मे जला दिया। 7 दिन बाद नीले बक्से में लाश के टुकड़े रखकर चला। जब टेक्सी ड्राइवर को शक …

Jhansi Girlfriend Murdered, image source: social media

Jhansi Girlfriend Murdered, image source: social media

Dr.Anil Shukla
Published: 18 Jan 2026 | 10:28 pmModified: 18 Jan 2026 | 10:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. पैसे की मांग से तंग आकर गला घोंट दिया 
  2. राम सिंह की दो पत्नियां
  3. प्रीति के साथ लिव इन में रहता था राम सिंह
  4. नीले बक्से में लाश के टुकड़े रखकर चला

झांसी: उत्तर प्रदेश के झाँसी से एक हैरान करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। 62 वर्ष के रिटायर रेल कर्मी राम सिंह ने अपनी लिव इन पार्टनर प्रीति (32) की हत्या कर दी। (Jhansi Girlfriend Murdered) इतना नहीं फिर लाश के छोटे छोटे टुकड़े करके उन्हें चूल्हे मे जला दिया। 7 दिन बाद नीले बक्से में लाश के टुकड़े रखकर चला। जब टेक्सी ड्राइवर को शक हुआ तो वह भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने लाश के टुकड़े बरामद कर लिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसर राम सिंह की पहले से ही 2 पत्नियां हैं। अपने से आधी उम्र की पत्नी प्रीति को किराए के रूम में रखा हुआ था। (Jhansi Girlfriend Murdered) राम सिंह उसकी जरुरत पूरी नहीं कर पा रहा था। राम सिंह से आधी आयु की प्रीति के साथ इसी बात पर विवाद भी होता था। जिसके बाद राम सिंह ने इस विभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया।

पैसे की मांग से तंग आकर गला घोंट दिया

बताया जा रहा है कि पैसे की मांग से तंग आकर उसने 7 जनवरी को प्रीति का गला घोंट दिया और शव को एक हफ्ते से ज्यादा अपने घर में छिपा कर रखा। (Jhansi Girlfriend Murdered) बाद में उसने अपने बेटे की मदद से शव को जलाया और जले हुए टुकड़ों को एक बक्से में बंद कर टैक्सी से फेंकने की कोशिश की। टैक्सी चालक को बदबू आई तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। टैक्सी चालक ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस बुलाई। जब पुलिस ने बॉक्स खोला तो देख कर दंग रह गई। उसके अंदर महिला के शव के जले हुए टुकड़े, कुछ जली हुई हड्डियां, कोयला और पानी भरा था।

रामसिंह ने प्रीति के लिए गांव में किराए पर घर लिया

आपको बता दें कि यह पूरा मामला सीपरी इलाके का है। राम सिंह की दो पत्नियां हैं लेकिन वह प्रीति के साथ लिव इन में रहता था। (Jhansi Girlfriend Murdered) रामसिंह ने प्रीति के लिए लहर गांव में किराए पर घर लिया था। उसकी पहली पत्नी रेलवे के आउटहाउस में और दूसरी सैयर गेट में रहती है।

प्रीति उससे पैसे मांगने लगी थी और ब्लैकमेल करती थी

राम सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि प्रीति उससे पैसे मांगने लगी थी और उसे ब्लैकमेल करती थी। (Jhansi Girlfriend Murdered) बार-बार बढ़ती पैसों की मांग से तंग आकर उसने गला दबाकर प्रीति की हत्‍या कर दी।

पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त प्रथम दृष्टया हो गई है, लेकिन डीएनए टेस्ट कराया जायेगा। घटना से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (Jhansi Girlfriend Murdered) जल्द ही अन्य तथ्य सामने आयंगे और खुलासा हो जायेगा।

इन्हे भी पढ़ें:

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Unable to fulfill the wishes of his girlfriend half his age, a 62-year-old retired railway employee murdered her, chopped her body into small pieces and burned it in a stove

शहर की खबरें
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am