UP Crime News: पति ने की पत्नी की हत्या, धारदार हथियार से कई बार किया वार, हैरान कर देगी वारदात की वजह
UP Crime News: वजीरगंज थाना क्षेत्र में पति ने जमीन के विवाद को लेकर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Durg News. Image Credit: IBC24 File Photo
- पति ने धारदार हथियार से वारकर की पत्नी की हत्या।
- जमीन विवाद में पति ने वारदात को दिया अंजाम।
- वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुआ आरोपी।
गोंडा: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पति ने जमीन के विवाद को लेकर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के छोटकी गौरिया निवासी छोटका देवी (45) शुक्रवार को अपने पति छोटेलाल के साथ धान के खेत में निराई कर रही थी। महिला के नाम कुछ जमीन थी, जिसे उसका पति बेचना चाहता था, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
UP Crime News: इसी बात को लेकर खेत में दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर छोटेलाल ने पत्नी पर हंसिये से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और चेहरे पर गहरे घाव लगने तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। दोपहर बाद स्कूल से लौटकर महिला की बेटी करिश्मा खेत में पहुंची, तो मां की लाश देखकर चीख पड़ी।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
UP Crime News: सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से खून से सना हंसिया बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Uttar Pradesh: Man kills wife with sharp weapon in Gonda
GONDA
और भी पढ़ें ›आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 am