Gwalior Rape Case: ऐसे हुआ ढोंगी बाबा की हैवानियत का पर्दाफाश, लड़की के पेट में था दर्द, ताबीज बनाने के बहाने रोका, फिर नाबालिग से किया रेप
Gwalior Rape Case: ऐसे हुआ ढोंगी बाबा की हैवानियत का पर्दाफाश, लड़की के पेट में था दर्द, ताबीज बनाने के बहाने रोका, फिर नाबालिग से किया रेप

Gwalior Rape Case | Image Source | IBC24
- ग्वालियर में ढोंगी बाबा का काला सच,
- ताबीज के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म,
- गिरफ्तारी के बाद खुल सकते हैं और राज,
ग्वालियर: Gwalior Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में झाड़-फूंक करने वाले एक ढोंगी बाबा पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ताबीज बनाने के नाम पर आरोपी बाबा ने 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल भितरवार थाना पुलिस ने आरोपी बाबा पंडित पवन शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
Gwalior Rape Case: एक तरफ जहां देश तेजी से हाईटेक हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोग झाड़-फूंक और अंधविश्वास पर भरोसा कर रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ ढोंगी बाबा भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है। यहां 16 साल की एक लड़की को पेट दर्द की शिकायत थी। उसकी मां ने इस बारे में अपनी बहन से चर्चा की जिसके बाद वे करेरा के समीप सम्मोआ गांव के बाबा पंडित पवन शर्मा के पास पहुंचे। रात करीब 12 बजे बाबा ने मां और मौसी को ताबीज दे दिया लेकिन नाबालिग को यह कहकर रोक लिया कि उसके लिए विशेष ताबीज तैयार करना होगा। इसी दौरान आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
Gwalior Rape Case: कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 1 जुलाई को शिवपुरी के बगीचा वाले हनुमान मंदिर पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस दौरान आरोपी और उसके भांजे ने पीड़ित पक्ष को धमकाया। इसके बाद पीड़िता के परिजन भितरवार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Gwalior Rape Case: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया है और कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड मांगा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी लोग इस बाबा के शिकार तो नहीं हुए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का मानना है कि समाज के डर से कई लोग ऐसे मामलों में सामने नहीं आते लेकिन अब जब एक मामला सामने आया है तो अन्य पीड़ित भी आगे आ सकते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Rape Case: Fake baba's cruelty exposed, raped the minor girl
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm