Husband Deadly Attack on Wife: पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगी में इंस्टाग्राम ने बोया जहर, कहता था जिसे ‘जान’ लेने पहुंच गया उसी के प्राण
Husband Deadly Attack on Wife: पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगी में इंस्टाग्राम ने बोया जहर, कहता था जिसे ‘जान’ लेने पहुंच गया उसी के प्राण

Husband Deadly Attack on Wife: पति-पत्नी की खुशहाल जिंदगी में इंस्टाग्राम ने बोया जहर, कहता था जिसे 'जान' लेने पहुंच गया उसी के प्राण / Image: IBC24 Original
- लव मैरिज के महज 4 महीने बाद पति पर पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप
- इंस्टाग्राम पर चैटिंग को लेकर शक और विवाद
- पति को हिरासत में लेकर चाकू बरामद करने का दावा
ग्वालियर: Husband Deadly Attack on Wife आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी के लिए एक जरूरत की चीज के बराबर हो गई है। हर इंसान सोशल मीडिया पर अपनी पल-पल की जानकारी शेयर करना चाहता है। लेकिन दूसरी ओर सोशल मीडिया की वजह से ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की भी खबरें सामने आ रही है। वहीं, सोशल मीडिया के चलते बच्चे समय से पहले ही उन चीजों को जानने लगे हैं जो उनके लिए घातक साबित हो रहा है। सोशल मीडिया के चलते रिश्तों में खटास आने की ऐसी ही खबर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है, जहां लव मैरिज के महज 4 महीने बाद पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
इंस्टाग्राम में चैटिंग को लेकर पति ने किया हमला
Husband Deadly Attack on Wife दअरसल जनकगंज थाना क्षेत्र के बावन पायगा में निशा अहिरवार का मायका है। निशा ने चार महीने पहले गोल पहाड़िया निवासी विकास पाल से प्रेम विवाह किया था, जिसके लिए दोनों के परिवार राजी नहीं थे। विकास पेशे से मजदूर है और महाराज बाड़े पर चाट का ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि निशा इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी, जिसको लेकर विकास को शक था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर जन्माष्टमी वाले दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था और निशा मायके आकर रहने लगी थी। रविवार रात निशा मायके में सो रही थी, तभी विकास शराब के नशे में वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने पहले कैची से निशा के बाल काटे और फिर चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
चाकू लहराते घर से बाहर निकला आरोपी पति
हमले में निशा के चेहरे, पीठ, गर्दन, हाथ और कंधे पर गहरे घाव हो गए। जान बचाने के लिए निशा चीखी तो घर में मौजूद उसकी बहनें दौड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए, जिसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से भाग निकला। बताया गया कि घटना के समय निशा की मां क्रांति बाजार गई हुई थी। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर बयान लिए। पुलिस ने आरोपी विकास पाल को पकड़ने के लिए टीम लगाई और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Petrol Diesel Price Today 07 September 2026: डीजल 4 प्रति लीटर हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में आई कमी, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट
- Baghpat Road Accident: सड़क पर ही मची गई चीख पुकार, देखते ही देखते थम गई 4 लोगों की सांसे, कई लोगों की हालात देख उड़े पुलिस के होश
- Uttarakhand PWD JE assault: भाजपा नेताओं का फूटा गुस्सा, PWD के JE के साथ की मारपीट, मुंह पर पोती कालिख, जानें किस बात को लेकर मचा बवाल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस के अनुसार, पति को पत्नी के इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने को लेकर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। हालांकि मामले की जांच पुलिस कर रही है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Husband Deadly Attack on Wife due to Chatting on Instagram
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am