Minister Anil Vij Viral Video: बैठक के बीच कैबिनेट मंत्री ने एसपी को लगाई फटकार, हुई जोरदार बहस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

Minister Anil Vij Viral Video: कैथल में जिला शिकायत समिति की बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज ने एसपी उपासना को जमकर फटकार लगाई।

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 10:01 PM IST

Minister Anil Vij Viral Video/Image Credit: IBC24,in

HIGHLIGHTS
  • मंत्री अनिल विज एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं।
  • इस बार अनिल विज का गुस्सा पुलिस अधिकारी पर फूटा है।
  • मंत्री विज और एसपी उपासना की बैठक में जमकर बहस हुई है।

Minister Anil Vij Viral Video:  कैथल: हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है पुलिसकर्मियों पर फूटा उनका गुस्सा। दरअसल, कैथल में जिला शिकायत समिति की बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज ने एसपी उपासना को जमकर फटकार लगाई। (Minister Anil Vij Viral Video) इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बैठक के दौरान हुई ये बहस इतनी बढ़ गई कि, मंत्री अनिल विज ने एसपी को बैठक छोड़कर जानें को कह दिया।

क्या है पूरा मामला

Minister Anil Vij Viral Video:  मिली जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम तब हुआ जब बैठक में जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा एक मामला (Minister Anil Vij Viral Video) सामने आया, जिसमें एक पुलिस वाले की संलिप्तता की शिकायत की गई थी। शिकायत सुनने के बाद मंत्री अनिल विज ने तुरंत आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

एसपी के जवाब पर भड़के मंत्री

Minister Anil Vij Viral Video:  मंत्री विज के आदेश पर कैथल की एसपी उपासना ने कहा कि, वह पुलिसकर्मी को सस्पेंड नहीं कर सकतीं क्योंकि, यह मामला कुरुक्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आता है और उनके पास इसकी पावर नहीं है। एसपी के इस जवाब से अनिल विज भड़क गए। मंत्री के इस रुख के बाद माहौल गरमा गया। हालांकि, एसपी उपासना ने कहा कि, (Minister Anil Vij Viral Video) वह निलंबन के लिए संबंधित उच्च अधिकारी को पत्र लिखेंगी, लेकिन तब तक विज का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

इन्हे भी पढ़ें:-