IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। सम्मान पाने वाली छात्राओं में जशपुर जिले की आशा यादव भी शामिल है।
जशपुर जिले के कुनकुरी की रहने वाली आशा यादव ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे जशपुर जिले में प्रथम तथा प्रदेश की मेरिट सूची में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। आशा यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता कन्हैया यादव और देवता यादव, शिक्षकों तथा सहपाठियों को दिया। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) उन्होंने बताया कि उन्होंने पढ़ाई में नियमितता (Consistency) को सबसे अधिक महत्व दिया और कभी भी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकने दिया। स्कूल में 6 से 7 घंटे पढ़ाई करने के बाद घर पर प्रतिदिन 4 से 5 घंटे अतिरिक्त अध्ययन किया।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: आशा ने कहा कि जब भी निराशा या तनाव महसूस होता था, तो वे अपने शिक्षकों से सलाह लेती थीं। शिक्षकों ने हर छोटे-बड़े विषय में उनका मार्गदर्शन किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और पढ़ाई में निरंतरता बनी रही। आशा का सपना डॉक्टर बनना है। स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद अब वे बिलासपुर जाकर NEET की तैयारी करेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई में कभी लंबा अंतराल न दें और प्रतिदिन कुछ न कुछ अवश्य पढ़ें। आशा को IBC24 न्यूज चैनल की ओर से स्वर्ण शारदा छात्रवृत्ति (Scholarship) भी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली कमाई है, जिसे वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए बैंक खाते में जमा करेंगी।
आशा यादव की मां देवंती यादव ने बताया कि, मेरी बेटी आसा यादव ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी कक्षा में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है। हमें उसकी इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उसके पापा गाड़ी चलाकर पूरे परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक परिस्थितियाँ आसान नहीं थीं, लेकिन हमने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) आशा का सपना डॉक्टर बनने का है। उसने अपने पापा से कहा कि वह नीट की तैयारी करके डॉक्टर बनेगी। उसके पापा ने भी उसे पूरा भरोसा दिलाया कि वे हर संभव प्रयास करेंगे ताकि उसका सपना पूरा हो सके। हमारा पूरा परिवार उसकी मेहनत और लगन के साथ खड़ा है। हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करके अपने डॉक्टर बनने के सपने को जरूर पूरा करेगी।”
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: आशा यादव के छोटे भाई गिरवर यादव ने बताया कि आशा यादव मेरी बड़ी दीदी हैं। उन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप-10 में स्थान बनाया है। उनकी इस सफलता से हम सभी बहुत खुश हैं। दीदी रोज़ घंटों पढ़ाई करती थीं। बीच-बीच में थोड़ा आराम करके फिर पढ़ाई में जुट जाती थीं। हमारे पापा पेशे से ड्राइवर हैं और मां गृहिणी है, वे दोनों सुबह-शाम दीदी का हौसला बढ़ाते थे तथा उन्हें हमेशा मेहनत करने के लिए प्रेरित करते थे। दीदी का सपना डॉक्टर बनने का है। उन्होंने जशपुर जिले का नाम रोशन किया है और हमें पूरा विश्वास है कि वह नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर डॉक्टर बनेंगी तथा आगे भी अपने परिवार और पूरे जशपुर जिले का नाम गर्व से रोशन करेंगी।”
इन्हें भी पढ़ें:-