IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मैकेनिक की बेटी ने बढ़ाया माता-पिता का मान, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में टॉप कर रचा इतिहास, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर सपनों को दी नई उड़ान

Ads

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की वंदना सिंह को IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलशिप देकर सम्मानित किया।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 07:43 PM IST

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • IBC24 ने हर साल की तरह इस साल भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में सीएम साय ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया।
  • सम्मान पाने वाली छात्राओं में मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की वंदना सिंह भी शामिल है।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। सम्मान पाने वाली छात्राओं में मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की वंदना सिंह भी शामिल है।

वंदना सिंह ने किया जिले में टॉप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के नगर पंचायत झगराखांड के वार्ड नम्बर पंद्रह में रहने वाले शिवजी सिंह की तीन संतान है। इनमें से एक है वंदना सिंह जिसने छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में टॉप किया है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026) 92 प्रतिशत अंक लाकर वंदना ने अपने परिवार के साथ स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। एक साधारण परिवार में रहने वाली वंदना दो बहनों में छोटी है, उसने बारहवीं की पढ़ाई कामर्स से की। दसवीं में उसे 87.66 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे लेकिन बारहवीं बोर्ड में उसने अपनी मेहनत से जिले की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

मैकेनिक का कार्य करते हैं वंदना के पिता

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: वंदना के पिता शिवजी सिंह गाड़ी मैकेनिक है जबकि मां रिंकू देवी गृहिणी है। मां के साथ वंदना सभी घरेलू कार्य मे मदद करती है। मनेन्द्रगढ़ में शिक्षा विभाग के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठवीं से वंदना ने पढ़ाई की है। वह झगराखांड से मनेन्द्रगढ़ रोजाना पढ़ाई करने जाया करती थी । उसे डांसिंग पेंटिंग और स्पीच देने का शौक है। आंगे चलकर वह एयर होस्टेस बनना चाहती है। 12वीं के बाद उसने पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर से बीबीए करने का निर्णय लिया है। IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कालरशिप योजना को वह छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी मानती है। योजना के तहत मिलने वाले 50 हजार का सहयोग उस जैसे साधारण परिवार की लड़कियों के लिये बहुत सहायक होगा।

इन्हे भी पढ़ें:-