Sukma Naxal Encounter: सुकमा एनकाउंटर में 16 नक्सली ढेर, शवों को लेकर लौट रहे बहादुर जवान, कोर इलाके में ही घिर गए थे माओवादी
सुकमा एनकाउंटर में 16 नक्सली ढेर, शवों को लेकर लौट रहे बहादूर जवान, 16 Naxalites killed in Sukma encounter, brave soldiers returning with the bodies

- सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 16 माओवादी ढेर किए।
- मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए, और खोजी अभियान जारी है।
- 20 मार्च को छत्तीसगढ़ में 2 बड़ी मुठभेड़ों में 30 नक्सली मारे गए थे।
सुकमा : Sukma Naxal Encounter छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार केरलापाल थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
Sukma Naxal Encounter पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अभी तक 16 माओवादियों का शव बरामद किया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा खोजी अभियान जारी है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं, इससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं।
20 मार्च को भी हुई थी 2 बड़ी मुठभेड़
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 20 मार्च को 2 बड़ी मुठभेड़ हुईं। इनमें 30 नक्सली मारे गए। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मारा गया। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ। वहीं कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सलियों को ढेर किया गया।
सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर : #Sukma #CGNews #Chhattisgarh #NaxalEncounter https://t.co/otS4MC32Ky
— IBC24 News (@IBC24News) March 29, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: 16 Naxalites killed in Sukma encounter, brave soldiers returning with the bodies
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm