Air India News : Air India का सबसे बड़ा झटका! हजारों घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स होंगी बंद, यात्रियों के ट्रैवल प्लान पर मंडराया संकट

अगर आप आने वाले दिनों में एयर इंडिया से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। बढ़ती ईंधन कीमतों और ऑपरेशनल खर्च के चलते एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड, मुफ्त डेट चेंज और वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा देने का आश्वासन दिया है।

Air India News : Air India का सबसे बड़ा झटका! हजारों घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स होंगी बंद, यात्रियों के ट्रैवल प्लान पर मंडराया संकट

Air India News / Image Source : X

Modified Date: May 27, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: May 27, 2026 2:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में 22% और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 27% तक कटौती करेगी।
  • बढ़ती ATF कीमतों और ऑपरेशनल खर्च को बताया गया मुख्य कारण।
  • प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

नई दिल्ली :  Air India News :  अगर आप भी आने वाले दिनों में हवाई सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आने वाले कुछ महीने थोड़े मुश्किल भरे हो सकते हैं। । घाटे से जूझ रही दिग्गज विमानन कंपनी ‘एयर इंडिया’ ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भारी कटौती करने का चौंकाने वाला फैसला लिया है। ईधन की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ते ऑपरेशनल खर्च के चलते एयरलाइन ने अपनी उड़ानों को अस्थाई रूप से बंद करने का कदम उठाया है, जिससे हजारों यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ने की आशंका है।

घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर चली कैंची

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया आने वाले महीनों में अपनी घरेलू उड़ानों में 22 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में करीब 27 फीसदी तक की बड़ी कटौती करने जा रही है। Air India Flight Cancellation June August 2026 आपको बता दें कि वर्तमान में एयर इंडिया हर हफ्ते करीब 4,400 उड़ानों का संचालन करती है, जिसमें लगभग 3,600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। कंपनी के इस नए फैसले का असर अब इन उड़ानों के एक बहुत बड़े हिस्से पर पड़ने वाला है।

कंपनी ने बताया उड़ानें घटाने का असली कारण

एयरलाइन ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “जून से अगस्त 2026 के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में किए गए बदलावों के बाद, हमने इसी अवधि के दौरान कुछ घरेलू रूटों पर भी उड़ानों की संख्या को अस्थाई रूप से कम करने का फैसला किया है।” एयरलाइन का साफ कहना है कि विमान ईधन (ATF) की लगातार ऊंची कीमतों के कारण कई रूटों पर उड़ानों का संचालन करना घाटे का सौदा साबित हो रहा था। हालांकि, कंपनी ने भरोसा दिया है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, इन उड़ानों को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

प्रभावित यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड और मदद

इस अचानक हुई कटौती से परेशान होने वाले यात्रियों को राहत देते हुए एयर इंडिया ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित लोगों की पूरी मदद की जाएगी। यात्रियों को दूसरी उड़ानों में सीट (Re-accommodation), मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा (Complimentary Date Changes) या फिर पूरा पैसा वापस (Full Refund) दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.