Flipkart Netflix Offer: Netflix के लिए अब नहीं देने पड़ेंगे अलग से पैसे! Flipkart का यह धमाकेदार ऑफर सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

Flipkart Netflix Offer: अगर आप Flipkart Plus मेंबर हैं तो आपको फ्री Netflix का फायदा मिल सकता है। फिलहाल कंपनी इस सुविदा की टेस्टिंग कर रही है और कुछ यूजर्स को ऐप में 'Join Waitlist' का ऑप्शन दिखाई दे रहा है। ऑफर मिलने पर सदस्य बिना अतिरिक्त शुल्क के Netflix एक्सेस कर सकेंगे।

Flipkart Netflix Offer: Netflix के लिए अब नहीं देने पड़ेंगे अलग से पैसे! Flipkart का यह धमाकेदार ऑफर सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

(Flipkart Netflix Offer/ Image Credit: Flipkart & Pexels)

Modified Date: June 2, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: June 2, 2026 1:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Flipkart Plus यूजर्स के लिए Netflix ऑफर टेस्टिंग में
  • 4 ऑर्डर और ₹299+ शर्त पूरी करनी होगी
  • सिर्फ Netflix Mobile प्लान मिलेगा

नई दिल्ली: Flipkart Netflix Offer: फ्लिपकार्ट अपने Plus मेंबरशिप यूजर्स के लिए नए फायदे जोड़ रहा है। कंपनी भारत में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए Netflix Mobile Subscription की टेस्टिंग कर रही है। फिलहाल यह सुविधा सभी को नहीं मिली है। लेकिन कुछ लोगों को ऐप में ‘Join Waitlist’ का विकल्प दिखाई दे रहा है। यह ऑफर केवल योग्य यूजर्स को मिलेगा जो तय शॉपिंग की शर्तों को पूरा करते हैं।

कैसे मिलेगा फ्री Netflix का फायदा

इस ऑफर का लाभ पाने के लिए यूजर को एक महीने में Flipkart पर कम से कम 4 ऑर्डर करने होंगे। हर ऑर्डर की कीमत 299 रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए। ये खरीदारी Flipkart, Flipkart Minutes या Flipkart Grocery के जरिए की जा सकती है। सभी योग्य ऑर्डर काउंट किए जाएंगे और शर्त पूरी होने पर Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन मिल सकता है।

Netflix प्लान की शर्तें और सीमाएं

यह ऑफर केवल Netflix Mobile प्लान के लिए है। इसका मतलब है कि यूजर एक समय में सिर्फ एक मोबाइल डिवाइस पर Netflix देख सकता है। इसमें स्टैंडर्ड क्वालिटी में ही कंटेंट उपलब्ध होगा और इसे टीवी पर नहीं चलाया जा सकता। यह सुविधा सीमित फीचर्स के साथ दी जा रही है। जो मोबाइल यूजर्स के लिए बनाई गई है।

हर यूजर के लिए नहीं है यह ऑफर

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑफर अभी टेस्टिंग फेज में है। इसलिए सभी Flipkart Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कुछ यूजर्स को ऐप में बैनर या वेटलिस्ट का विकल्प दिख रहा है। जबकि कई लोगों को अभी यह फीचर नहीं मिला है। कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए कब तक लॉन्च किया जाएगा।

Netflix ऑफर पर अपडेट

जानकारी के मुताबिक, Netflix की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस ऑफर की डिटेल हाल ही में अपडेट की गई है। Flipkart और Netflix मिलकर इस नए फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहे हैं। जब यूजर तय शर्तें पूरी कर लेता है, तो उसे एक महीने का फ्री Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। अभी यह सुविधा पूरी तरह से सभी के लिए उपलब्ध नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।