Brijbhushan Singh: बाल-बाल बचे पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह! धान के खेत में हेलीकप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो वायरल

Ads

Former MP Brijbhushan Singh: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूर्व सांसद को गाड़ी से सुरक्षित स्थान तक भेजा गया। मौसम सामान्य होने पर टेक्निकल टीम ने हेलीकाप्टर की जांच की।

  •  
  • Publish Date - October 30, 2025 / 11:43 PM IST,
    Updated On - October 30, 2025 / 11:52 PM IST

Brijbhushan Singh Statement/image source: Sachin Gupta X post

HIGHLIGHTS
  • धान के खेत में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
  • पूर्व सांसद ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो
  • पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई

गोंडा: Brijbhushan Singh, कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकाप्टर की धान के खेती में इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हेलीकाप्टर को देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए।

बता दें कि कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन व जेडीयू प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में संदेश विधानसभा में चुनावी जनसभा लिए भोजपुर गए थे। यहां से जब दिनारा विधानसभा जाने के लिए जैसे ही पूर्व सांसद के हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी, बारिश व तेज हवा के कारण उसका संतुलन बिगड़ने लगा।

धान के खेत में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Brijbhushan Singh, इसके बाद छोटकी सासराम व सरफाफर गांव के बीच धान के खेत में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकाप्टर के उतरते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूर्व सांसद को गाड़ी से सुरक्षित स्थान तक भेजा गया। मौसम सामान्य होने पर टेक्निकल टीम ने हेलीकाप्टर की जांच की।

पूर्व सांसद ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो

पूर्व सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था।

अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा…धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़ें:

Ind vs Aus WC Semifinal: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

Bihar Chunav 2025: PM मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी का मामला, BJP ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत