(Free Fire Max Codes 07 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
Free Fire Max Codes 07 August 2026: गरेना Free Fire Max खेलने वाले गेमर्स के लिए नए रिडीम कोड जारी किए गए हैं। इन कोड्स की मदद से खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए डायमंड्स, गन स्किन, बंडल और कई अन्य इन-गेम आइटम हासिल कर सकते हैं। फ्री फायर भारत में काफी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है। कंपनी जल्द ही इसे नए नाम फ्री फायर इंडिया के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। बता दें कि साल 2022 में सरकार ने गरेना के इस गेम को भारत में बैन कर दिया था। लेकिन Free Fire Max अभी भारतीय गेमर्स के लिए उपलब्ध है।
गरेना अपने खिलाड़ियों को जोड़े रखने के लिए समय-समय पर नए इवेंट्स और रिडीम कोड्स जारी करता रहता है। इन कोड्स से मिलने वाले रिवॉर्ड्स गेम में आगे बढ़ने और कलेक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि, ये कोड्स हमेशा के लिए उपलब्ध नहीं रहते। इनकी वैलिडिटी सीमित समय की होती है और एक तय संख्या में ही खिलाड़ी इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कई रिडीम कोड्स रीजन के हिसाब से जारी किए जाते हैं। इसलिए गलत रीजन का कोड डालने पर वह काम नहीं करेगा।
फ्री रिवॉर्ड पाने के लिए खिलाड़ियों को सबसे पहले गरेना की आधिकारिक Rewards Redemption वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Facebook, Google, Apple ID, X (Twitter), VK या Huawei ID से लॉगिन करना होगा। गेस्ट अकाउंट इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को पहले अपने अकाउंट को किसी सपोर्टेड प्लेटफॉर्म से लिंक करना होगा। लॉगिन करने के बाद रिडीम कोड को कॉपी करके दिए गए बॉक्स में डालें और Confirm बटन दबाएं। अगर कोड एक्टिव है तो रिवॉर्ड मिल जाएगा।
रिडीम कोड सफल होने के बाद मिलने वाले आइटम सीधे खिलाड़ी के Free Fire Max अकाउंट में भेज दिए जाते हैं। डायमंड्स और गोल्ड गेम वॉलेट में जुड़ जाते हैं जबकि गन स्किन, बंडल और कॉस्मेटिक आइटम वॉल्ट सेक्शन में दिखाई देते हैं। आमतौर पर रिवॉर्ड्स 24 घंटे के अंदर इन-गेम मेल के जरिए प्राप्त हो जाते हैं। इसलिए खिलाड़ी इन कोड को समय रहते इस्तेमाल करें, क्योंकि एक्सपायर होने के बाद ये काम नहीं करेंगे।