Gamini Singla Success Story : इंजीनियर से कैसे बनी IAS… पढ़िए यूपीएससी में 3rd रैंक लाने वाली गामिनी सिंगला की सफलता की कहानी

Ads

Gamini Singla Success Story : इंजीनियर से कैसे बनी IAS… पढ़िए यूपीएससी में 3rd रैंक लाने वाली गामिनी सिंगला की सफलता की कहानी

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 04:27 PM IST

Gamini Singla Success Story/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गामिनी सिंगला ने 2021 में UPSC में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की
  • JP Morgan का जॉब ऑफर ठुकराकर चुना सिविल सेवा का रास्ता
  • पहले प्रयास में असफलता के बाद रोज 9–10 घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता

Gamini Singla Success Story : साल 2021 यूपीएससी परीक्षा में तीसरी रैंक लाने वाली गामिनी सिंगला (Gamini Singla Success Story) की कहानी उन युवाओं के लिए खास प्रेरणा बन चुकी है, जो करियर के बीच में बड़ा फैसला लेने से हिचकते हैं। इंजीनियरिंग रहते हुए एक बड़े मल्टीनेशनल कंपनी का ऑफर और फिर सब कुछ छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी में लग जाना यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे सही साबित कर दिया है। पढ़िए IAS गामिनी सिंगला की सक्सेस स्टोरी के बारे में।

पंजाब के आनंदपुर साहिब की रहने वाली गामिनी सिंगला (Gamini Singla Success Story) की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश में है, क्योंकि वह यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ (CDO) के पद पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपना प्रशासनिक करियर यूपी के सुल्तानपुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में शुरू की थी।

माता-पिता है डॉक्टर, भाई IITian

गामिनी (Gamini Singla Success Story) उनके पिता आलोक सिंगला और मां नीरजा सिंगला दोनों ही डॉक्टर हैं, जबकि उनके भाई आईआईटीयन हैं। गामिनी की पढ़ाई उनके गृहनगर से ही हुई थी। साल 2019 में उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और फिर मल्टीनेशनल कंपनी जेपी मॉर्गन में इंटर्नशिप शुरू की। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद उन्हें जेपी मॉर्गन से ही जॉब का भी ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई, क्योंकि उनका सपना एक आईएएस अधिकारी बनना था।

9-10 घंटे की पढ़ाई

यूपीएससी के पहले अटेंम्प्ट में असफल होने के बाद भी गामिनी (Gamini Singla Success Story) ने हार नहीं मानी और नियमित रूप से 9-10 घंटे पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बाद 2021 यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की और आईएएस अधिकारी बन गईं। गामिनी की इस सफलता से ये दिखा दिया कि अगर दिल से कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित है।

 

ये भी पढ़ें

गामिनी सिंगला कौन हैं?

गामिनी सिंगला एक आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने 2021 में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की।

उन्होंने इंजीनियरिंग कहाँ से की थी?

उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।

क्या गामिनी सिंगला ने जॉब ऑफर ठुकराया था?

हाँ, उन्हें JP Morgan से नौकरी का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के लिए इसे ठुकरा दिया।

UPSC में उनकी तैयारी कैसी थी?

पहले प्रयास में असफलता के बाद उन्होंने रोज़ाना 9–10 घंटे पढ़ाई कर अपनी तैयारी को मजबूत किया।

वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कहाँ है?

वह उत्तर प्रदेश के बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर कार्यरत हैं।