Gandhinagar Violence: गांधीनगर में गरबा उत्सव में हिंसक झड़प! दूसरे समुदाय ने जमकर बरसाए पत्थर, दुकानों-गाड़ियों में की आगजनी, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार

Ads

Gandhinagar Violence: गांधीनगर में गरबा उत्सव में हिंसक झड़प! दूसरे समुदाय ने जमकर बरसाए पत्थर, दुकानों-गाड़ियों में की आगजनी, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 25, 2025 / 10:46 AM IST,
    Updated On - September 25, 2025 / 10:46 AM IST

Gandhinagar Violence/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गांधीनगर- गरबा उत्सव के बीच हिंसक झड़प
  • दहेगाम में दो समुदायों के बीच पथराव
  • लोगों ने दुकानों-गाड़ियों में लगाई आग

गांधीनगर: Gandhinagar Violence: गांधीनगर जिले के दहेगाम के बहियाल गांव में गुरुवार देर रात गरबा उत्सव के बीच दो समुदायों के बीच तनाव और हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। यह विवाद सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के कारण शुरू हुआ जो जल्दी ही पथराव और आगजनी में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, एक युवक ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में #iLoveMuhammad की जगह #IloveMahadev लिखने को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर दूसरे समुदाय के लोग भड़क उठे। इसके बाद उस युवक की चाय की दुकान को आग लगा दी गई। साथ ही इलाके में चल रहे गरबा कार्यक्रम को भी निशाना बनाया गया। हिंसा में आठ से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए कई दुकानों में तोड़फोड़ हुई और एक दुकान में आग लगाई गई।

Gandhinagar Violence: भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया जिससे पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें

"गांधीनगर गरबा हिंसा" किस वजह से हुई?

यह हिंसा सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के कारण शुरू हुई, जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

इस घटना में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

क्या "गरबा उत्सव के दौरान हिंसा" सामान्य है?

गरबा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनाव की संभावना कम होती है, लेकिन विवादित मुद्दों से हिंसा हो सकती है।

हिंसा के बाद क्षेत्र में स्थिति कैसी है?

पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

इस प्रकार की घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है?

सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और संवेदनशील मुद्दों पर समझदारी से बात करने से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।