Gold and Silver Price: इजराइल-ईरान तनाव का असर, भारत में इतने रुपए महंगा हो गया सोना और चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
Gold and silver prices rise sharply in India due to Israel-Iran tension

Gold Price Today/Image Credit: IBC24 File
नई दिल्ली: Gold and Silver Price इजरायल-ईरान संघर्ष के छठे दिन भी जारी रहने के बीच निवेशकों का सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में झुकाव बढा है। इससे बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 1,08,200 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि सोना 540 रुपये बढ़कर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को चांदी ने 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने पिछले सर्वकालिक उच्चस्तर को फिर से छुआ।
Read More : Operation Sindhu: भारत ने शुरू किया 'Operation Sindhu', ईरान से आज रात पहुंचेगा छात्रों का पहला जत्था
Gold and Silver Price मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और फरवरी, 2012 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 37 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। रुपये में कमजोरी से घरेलू बाजारों में सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल रहा है।’’ सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 540 रुपये बढ़कर 1,00,710 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,380.97 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर व्यापारियों का ध्यान केंद्रित होने के कारण डॉलर में मजबूती आने से सोने की कीमतें 3,400 डॉलर प्रति औंस से नीचे बनी हुई हैं। इस ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के आह्वान और ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ संभावित हमलों की चर्चाओं ने ‘‘संघर्ष में अमेरिका की प्रत्यक्ष भागीदारी की आशंकाओं को बढ़ा दिया है,’’ जिससे निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 37.18 डॉलर प्रति औंस हो गई।
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (जिंस एवं मुद्रा) मनीष शर्मा ने कहा, ‘‘बाजार प्रतिभागी निकट भविष्य में सतर्कतापूर्वक तेजी का रुख अपनाए हुए हैं, क्योंकि उन्हें आज रात होने वाली अमेरिकी एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक से और अधिक संकेतों का इंतजार है।’’
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gold and silver prices rise sharply in India due to Israel-Iran tension
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pmसेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pm