BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24 News Mind Summit: नदी तैरकर कार्यकर्ताओं के पास पहुंच गए थे सीएम साय, IBC24 के मंच से खुद सुनाया ये दिलचस्प किस्सा

नदी तैरकर कार्यकर्ताओं के पास पहुंच गए थे सीएम साय, IBC24 News Mind Summit: CM Sai reached the workers by swimming in the river

IBC24 Mind Summit, image source: ibc24

IBC24 Mind Summit, image source: ibc24

Deepak Sahu
Published: 14 Dec 2025 | 12:35 amModified: 14 Dec 2025 | 12:39 am

रायपुरः IBC24 News Mind Summit छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने आज अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने किन चुनौतियों का सामना किया, अपने चुनावी वादों को किस हद तक जमीन पर उतारा और शासन–प्रशासन के स्तर पर क्या ठोस बदलाव किए? इन्हीं अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए IBC24 ने ‘माइंड समिट 2025’ स्टूडियो एडिशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। उन्होंने कई मुद्दों को सवालों के जवाब दिए और अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम साय ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब वे 1990 में पहली बार विधायक बने, तब क्षेत्र में बहुत अधिक विकास नहीं हुआ था। उनके गांव के पास एक बहुत चौड़ी मैनी नदी है। लोग कहा करते थे कि इस नदी पर कभी पुल नहीं बन पाएगा, क्योंकि इसके लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता होगी। वर्ष 1999 में वे पहली बार सांसद बने। उसी समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए भारत सरकार में अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इससे पहले इस तरह का कोई अलग मंत्रालय नहीं था। पहली बार यह मंत्रालय 1999 में अस्तित्व में आया। उसी मंत्रालय से धनराशि लाकर उस नदी पर पुल का निर्माण कराया गया।

इसके पहले, जब वे विधायक थे, तब पूरा कार्यकाल मोटरसाइकिल से ही क्षेत्र का दौरा किया। जब कोई विशेष आवश्यकता होती थी, तभी किराए का चार पहिया वाहन लिया जाता था, अन्यथा अधिकांश दौरे मोटरसाइकिल से ही किए जाते थे। उस नदी में उस समय नाव चलती थी। मोटरसाइकिल को नाव पर रखकर नदी पार की जाती थी और फिर क्षेत्र का दौरा कर वापस लौटा जाता था। कई बार ऐसा भी होता था कि शाम होने पर नाविक चला जाता था, तब मजबूरी में गले तक पानी में चलकर नदी पार करनी पड़ती थी। एक बार ऐसा भी हुआ कि कमर के नीचे तक पानी में चलकर नदी पार की गई, लेकिन कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

आज 25 वर्षों में क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। सड़कों, पुल-पुलियों, बिजली और पानी की सुविधाएं लगभग सभी जगह पहुंच चुकी हैं। पहले ऐसा समय भी देखा गया है जब गांवों में सड़कें तक नहीं होती थीं। आज इसके लिए वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने देश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना दी। आज सभी गांव डामर सड़कों से जुड़े हुए हैं। पहले तो गांव के लोग “डामर रोड” शब्द सुनकर बासी यानी खाना लेकर यह देखने निकल पड़ते थे कि आखिर डामर रोड होता क्या है। वर्तमान में 750 गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।

https://www.youtube.com/watch?v=nvX2JQc3m4A

इन्हें भी पढ़े:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: IBC24 News Mind Summit: CM Sai reached the workers by swimming in the river

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm