Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal Weather Update / Image source : AI GENERATED
भोपाल: Bhopal Weather Update मध्य प्रदेश में इन दिनों सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। राजधानी भोपाल में गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड बराबर कर दिया है, जहाँ पारा 43.7°C तक जा पहुँचा है। यह इस साल अप्रैल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। भीषण लू और तपती धूप के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
गर्मी के इस सितम के बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। प्रदेश में एक साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। Madhya Pradesh Weather Alert मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में भोपाल सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
हालाँकि, राहत मिलने से पहले सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।