MP Weather Updates : सूरज के तेवर हुए खूंखार! इन जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी, दिन के साथ-साथ अब रात में भी तपाएगी भयंकर गर्मी
मध्य प्रदेश में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खजुराहो में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज होने के बाद मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के आधे हिस्से में लू का असर बना रहने की संभावना है।
MP Weather Updates / Image Source : AI
- खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, प्रदेश में भीषण गर्मी का असर।
- इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी।
- मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना।
भोपाल: MP Weather Updates मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है, जिसके तहत छतरपुर के खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक प्रदेश का आधा हिस्सा लू की चपेट में रहने वाला है। इसी को देखते हुए आज इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभग ने दी वॉर्म नाइट की चेतावनी
मौसम की इस सख्ती के बीच इंदौर, उज्जैन और धार में रात के समय भी तापमान बढ़ा हुआ रहेगा, जिसके लिए विभाग ने वॉर्म नाइट की चेतावनी दी है। इसके अलावा नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ जिलों में भी लू चलने की पूरी संभावना जताई गई है। राजधानी भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में भी लोग तेज गर्मी से परेशान रहेंगे।
MP Heat Wave News Today अगले चार दिनों जारी रहेगा लू का दौर
आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ने का अनुमान है, जिसके तहत दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है। मौसम के इन कड़े तेवरों को देखते हुए आधे मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक लू का प्रकोप लगातार बना रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj Ka Rashifal : अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी, बॉस करेंगे तारीफ, इन राशियों पर बरसेगा धन और भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
- Aaj Ka Panchang 14 May : आज गुरु प्रदोष व्रत पर बना दुर्लभ महासंयोग! पूरे दिन रहेगा यह शुभ योग, बस इस समय भूलकर भी न करें पूजा

Facebook


