Union Budget 2025: बजट में उड़ान योजना पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, 120 नए शहरों में होगी फ्लाइट सर्विस

Ads

Union Budget 2025: बजट में उड़ान योजना पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, 120 नए शहरों में होगी फ्लाइट सर्विस

  •  
  • Publish Date - February 1, 2025 / 12:00 PM IST,
    Updated On - February 1, 2025 / 12:00 PM IST

Union Budget 2025 / Image Source: IBC24

नई दिल्ली: Union Budget 2025 देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट पेश करने से पहले सुबह 8:45 बजे वह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। यहां कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई।

Read More: कल से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, न्याय के देवता शनिदेव करेंगे बेड़ा पार, मिलेगी हर काम में कामयाबी 

Union Budget 2025 वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि यह बजट सरकार की विकास को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है। हमने इस सदी के 25 साल पूरा करने जा रहे हैं। हमारी विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है।हमारी अर्थव्यवस्था सभी बड़ी इकोनमी में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।’ मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ा दी है। अभी तक किसानों को क्रेडिट कार्ड के जरिए 3 लाख रुपये तक का उधार दिया जाता है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है।

Read More: HC Order on Promotion: नायब तहसीलदारों का तहसीलदार बनने का रास्ता साफ़.. अदालत के आदेश से मिली अफसरों को राहत

बिहार में मखाना बोर्ड का होगा गठन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट समावेशी किसान के लिए है। इससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। हमें देश को विकसित भारत बनाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। हमारा फोकस एजुकेशन और हेल्थ पर भी है। बजट में निर्यात पर भी जोर है। कृषि हमारा फर्स्ट इंजन है। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना होगी।

Read More: Union Budget 2025: आम बजट में सरकारी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिली बड़ी सौगात, जानें वित्त मंत्री की घोषणाएं 

लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य- FM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सरकार मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।

Read More: Union Budget 2025: आम बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, मछली पालन और कपास उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा 

स्टूडेंट्स के लिए बजट पिटारे में क्या-क्या?

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में स्‍टूडेंट्स के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्‍होंने IIT की सुविधाओं में विस्‍तार किया जाएगा। इससे 6500 स्‍टूडेंटस को एडमिशन मिल सकेगा। इसी तरह पटना आईआईटी में छातावास और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्‍होंने MBBS की 10000 सीटें भी बढ़ाने की भी घोषणा की। पिछले बजट में भी देश में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद MBBS सीटों में इजाफा हुआ था।

नई ऊड़ान योजना का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नई उड़ान योजना शुरू की जाएगी। इसमें 120 नए गंतव्य शामिल होंगे। 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को सेवा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा।

जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया गया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए 100 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को कवर किया जाएगा। 2019 से अब तक 80 प्रतिशत ग्रामीण आबादी कवर हो चुकी है।