Odisha News : बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर पहुंच गया भाई, देखें VIDEO

Ads

Odisha News : बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर पहुंच गया भाई, देखें VIDEO

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 10:50 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 11:39 AM IST

Odisha News

HIGHLIGHTS
  • ओडिशा के क्योंझर में दिल दहला देने वाली घटना
  • बहन की मौत साबित करने के लिए भाई कंकाल लेकर बैंक पहुंचा
  • मृत्यु प्रमाण पत्र न होने से बढ़ी परेशानी, सिस्टम पर सवाल

Odisha News : ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक भाई ने अपनी मृत बहन की कब्र खोदकर उसकी कंकाल को बैंक (Odisha News) ले आया, सिर्फ ये साबित करने के लिए कि वो मर चुकी है। उसने बार-बार बताया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है, लेकिन कोई नहीं माना।

 

बताया जा रहा है कि, ये पूरा मामला क्योंझर जिले (Odisha News) के पटना पुलिस थाना क्षेत्र के मल्लिपाशी गांव की है, डियानाली के रहने वाले जीतू मुंडा के बहन की करीब 2 महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। जिसके बाद मृतका के खाते से ₹20,000 निकालने के लिए बैंक वाले उसके बुजुर्ग भाई को बार बार चक्कर लगवा रहें थे, ये बोलकर कि खाताधारक को खुद आना होगा।

कंकाल लेकर पहुँच गया बैंक

परेशानियों ने घिरे हुए जीतू मुंडा ने बार-बार बताया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है, लेकिन कोई नहीं माना। बैंक कर्मियों (Odisha News) ने मृत्यु प्रमाण पत्र लाने को कहा। वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं होने से बुजुर्ग भाई सीधे बहन का कंकाल लेकर ही बैंक पहुँच गया। जैसे ही वह कंकाल लेकर बैंक पहुंचा, वहां हड़कंप मच गया। वहीं घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

VIDEO देख दहल जाएगा आपका दिल

 

ये भी पढ़ें

यह घटना कहां की है?

यह घटना ओडिशा के क्योंझर जिले की है।

भाई कंकाल लेकर बैंक क्यों पहुंचा?

क्योंकि बैंक उसकी बहन की मौत का प्रमाण मांग रहा था और उसके पास मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं था।

बैंक ने क्या मांग की थी?

बैंक ने खाताधारक की उपस्थिति या वैध मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा था।

क्या यह घटना वायरल हुई है?

हाँ, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस घटना से क्या सवाल उठते हैं?

यह घटना सरकारी प्रक्रियाओं की जटिलता और मानवीय संवेदनशीलता की कमी पर सवाल उठाती है।