Premanand Maharaj Health Update: दिवाली पर प्रेमानंद महाराज की झलक को तरसे भक्त, नहीं पहुंचे बांके बिहारी मंदिर, परिकर ने मांगा स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद

Ads

Premanand Maharaj Health Update: दिवाली पर प्रेमानंद महाराज की झलक को तरसे भक्त, नहीं पहुंचे बांके बिहारी मंदिर, परिकर ने मांगा स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद

  •  
  • Publish Date - October 20, 2025 / 09:05 PM IST,
    Updated On - October 20, 2025 / 09:06 PM IST

Premanand Maharaj Health Update/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • प्रेमानंद महाराज नहीं पहुंचे बांके बिहारी मंदिर,
  • परिकर ने दी देहरी पूजन की हाजिरी,
  • दिवाली पर मांगा स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद,

वृंदावन: Premanand Maharaj: दीपावली के पावन अवसर पर जब देशभर के मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, उसी बीच वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में एक विशेष दृश्य देखने को मिला। प्रेमानंद महाराज की ओर से उनके परिकर मंदिर पहुंचे और ठाकुर जी की देहरी पर पूजन कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Premanand Maharaj Health Update:  हालांकि परंपरानुसार इस दिन प्रेमानंद महाराज को स्वयं ठाकुर जी के समक्ष देहरी पूजन करना था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वे इस बार मंदिर नहीं पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रमुख परिकर नवल नागरी बाबा, महामाधुरी बाबा और श्यामशरण बाबा सहित अन्य ने मंदिर पहुंचकर प्रेमानंद महाराज की ओर से पूजन-अर्चन और हाजिरी लगाई।

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के परिकर ने मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं गोस्वामी सेवायत दिनेश गोस्वामी के सान्निध्य में देहरी पूजन विधिपूर्वक संपन्न किया। इस दौरान परिकर ने ठाकुर जी से प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की और संपूर्ण समाज के कल्याण की कामना की। दीपावली के इस शुभ दिन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। प्रेमानंद महाराज की अनुपस्थिति से भक्तों में भले ही थोड़ी निराशा दिखी, लेकिन उनके परिकर की उपस्थिति ने श्रद्धा को कायम रखा। मंदिर परिसर में भक्ति, भजन और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें

"वृंदावन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में प्रेमानंद महाराज दीपावली पूजन में क्यों नहीं आए?"

प्रेमानंद महाराज इस बार ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दीपावली पूजन में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी ओर से उनके परिकर ने देहरी पूजन किया।

"प्रेमानंद महाराज की ओर से वृंदावन मंदिर में किसने पूजन किया?"

प्रेमानंद महाराज की ओर से देहरी पूजन उनके प्रमुख परिकर - नवल नागरी बाबा, महामाधुरी बाबा और श्यामशरण बाबा ने किया।

"ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दीपावली के दिन क्या विशेष हुआ?"

दीपावली के दिन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, और प्रेमानंद महाराज की अनुपस्थिति में उनके परिकर ने परंपरागत पूजन कर पूजाविधि को पूर्ण किया।