Raipur Murder Case/Image Credit: Social Media
Raipur Murder Case: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलद है कि, उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। राजधानी में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आती रहती है, जिसमें कई मामले में घायलों की मौत हो जाती, इसी बीच रायपुर में फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है, यहां आमासिवनी बस्ती में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद तीन अज्ञात बदमाशों ने मिलकर युवक सुकृत खांडे की बेरहमी से हत्या कर दी, युवक की खून से साणे इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें