Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi: ‘अच्छा हुआ रिटायरमेंट ले ली, नहीं तो वो मुझे भी…’ वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख उड़े इस पूर्व गेंदबाज के होश, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग

Ads

Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का वैभव को लेकर बयान सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 08:24 PM IST

Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का वैभव को लेकर बयान सामने आया है।
  • मोहित ने अपने बयान में कहा कि, वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं।
  • मोहित ने कहा, 'उसे भारत के लिए खेलना चाहिए, क्यों नहीं?

Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi: नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। IPL 2026 में वैभव के सामने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और कगिसो रबाडा जैसे वर्ल्ड क्लास बॉलर भी संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। वैभव ने इस सीजन में कई बेहतरीन पारियां खेली है। वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी देख पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज का बड़ा बयान सामने आया है। इस गेंदबाज के बयान ने नेशनल टीम में वैभव की एंट्री की मांग को और हवा दे दी है।

अगर टीम में जगह है, तो उसे मिले मौका

दरअसल, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का वैभव को लेकर बयान सामने आया है। (Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi) मोहित ने अपने बयान में कहा कि, वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं। मोहित ने कहा, ‘उसे भारत के लिए खेलना चाहिए, क्यों नहीं? बड़े खिलाड़ियों और बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ता है और वह आईपीएल में वही कर रहा है। अगर टीम में जगह है, तो उसे तुरंत मौका मिलना चाहिए।’

इस सीजन खूब गरजा वैभव का बल्ला

Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, IPL 2026 में वैभव सुर्यवंशी पहली बॉल से गेंदबाजों पर हावी नजर आते हैं। (Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi) इस सीजन में वैभव ने 12 मैचों में 486 रन ठोक दिए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात उनका विस्फोटक स्ट्राइक रेट (237.78) है। इस दौरान वह एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स को कई मुकाबलों में उनकी तेज शुरुआत का सीधा फायदा मिला है।

टीम इंडिया के पास है कई खतरनाक ओपनर्स

Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi:  वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो टीम इंडिया के पास ओपनर्स की भरमार है। टीम के पास अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे कई खतरनाक ओपनर मौजूद है। इसके अलावा शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन भी लगातार रन बरसा रहे हैं। (Mohit Sharma On Vaibhav Suryavanshi) ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती सही कॉम्बिनेशन चुनने की होगी.।

मोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘अच्छा हुआ मैं आईपीएल से रिटायर हो गया, नहीं तो वह मुझे भी मारता।’ उन्होंने कहा कि वैभव सिर्फ पावर-हिटिंग नहीं करते, बल्कि उनकी टाइमिंग, तकनीक और आत्मविश्वास भी कमाल का है।

इन्हे भी पढ़ें:-