#SarkaronIBC24: AMU में ‘होली मिलन’ की नहीं मिली परमिशन, आक्रोश में हिंदू छात्र…करणी सेना का प्रदर्शन

Ads

#SarkaronIBC24: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मिलन समारोह की इजाजत नहीं देने पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है.. बजरंग दल ने कहा कि AMU प्रबंधन ने होली मिलन की परमिशन न देकर पूरे हिंदुओ को चुनौती दीहै..

  •  
  • Publish Date - March 7, 2025 / 11:39 PM IST,
    Updated On - March 7, 2025 / 11:39 PM IST

#SarkaronIBC24, IMAGE SOURCE: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कैंपस में किसी को भी विशेष आयोजन करने की इजाजत नहीं
  • कैंपस परिसर में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी
  • विरोध में करणी सेना सड़क पर उतरी

#SarkaronIBC24, अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली न मनाए जाने के फरमान पर घमासान मचा है। दरअसल AMU में पढ़ने वाले हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को वाइंस चांसलर को कैंपस परिसर में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी थी। जिसपर अलीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना रूख साफ कर करते हुए कहा कि… कैंपस में किसी को भी विशेष आयोजन करने की इजाजत नहीं है. जिस पर बवाल मच गय़ा है..एक रिपोर्ट देखिये

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्विसिटी यानी AMU में होली मिलन समारोह को अनुमति नहीं दी..तो उसके विरोध में करणी सेना सड़क पर उतरी.. प्रशासन के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है…और हिंदू छात्रों को होली खेलने की अनुमति देने की मांग की है..

READ MORE: गाजियाबाद में किराएदार ने प्रेम-प्रसंग के चलते मकान मालिक की हत्या की

Permission not granted for ‘Holi Milan’ in AMU; दरअसल AMU में पढ़ने वाले हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को वाइंस चांसलर को कैंपस परिसर में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी थी..जिसपर गुरुवार को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना रूख साफ कर करते हुए कहा कि…कैंपस में किसी को भी विशेष आयोजन करने की इजाजत नहीं है.. जैसा पिछले सालों से चला आ रहा है, वैसा ही चलेगा.. हिंदू छात्रों को होली मिलन की इजाजत नहीं मिलने पर छात्रों ने यूनिवर्सिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि …मोहर्रम का जुलूस हो सकता हैं, फिर होली क्यों नहीं…AMU में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव हो रहा’.. तो वहीं AMU प्रबंधन अपनी बात पर अड़ा हुआ है..

READ MORE: Bulandshahr Road Accident: दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम का माहौल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मिलन समारोह की इजाजत नहीं देने पर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है.. बजरंग दल ने कहा कि AMU प्रबंधन ने होली मिलन की परमिशन न देकर पूरे हिंदुओ को चुनौती दीहै..

कुल मिलाकर होली मिलन कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलने के बाद बखेड़ा जारी है. हिंदू छात्र आक्रोशित हैं तो AMU प्रबंधन का अपना तर्क है..तो करणी सेना ने 10 मार्च को AMU में होली खेलने के लिए हुंकार भरी है..ऐसे में मामला जल्द ठंडा पड़ेगा लगता तो नहीं..

ब्यूरो रिपोर्ट आईबीसी 24

AMU प्रशासन ने होली मिलन समारोह की अनुमति क्यों नहीं दी?

AMU प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी विशेष धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती है। यह नियम पहले से लागू है और सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होता है।

हिंदू छात्र होली मिलन समारोह की अनुमति क्यों मांग रहे थे?

AMU में पढ़ने वाले हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को वाइस चांसलर से अनुरोध किया था कि वे परिसर में होली मिलन का आयोजन कर सकें। उनका कहना है कि अन्य धार्मिक आयोजनों की अनुमति मिलती है, तो होली को भी मनाने की इजाजत दी जानी चाहिए।

AMU में अन्य धार्मिक आयोजनों की अनुमति दी जाती है क्या?

AMU प्रशासन के अनुसार, किसी भी धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं है। हालांकि, कुछ आयोजनों को सांस्कृतिक रूप में मान्यता मिलती रही है, जैसे कि मोहर्रम का जुलूस, जिसे छात्र पारंपरिक रूप से मनाते आए हैं।