Officers Duty Extended: महाकुंभ में श्रध्दालुओं के आने का सिलसिला जारी, बढ़ाया गया अफसरों की तैनाती का समय, अब इस दिन तक करेंगे ड्यूटी
Officers Duty Extended: महाकुंभ में श्रध्दालुओं के आने का सिलसिला जारी, बढ़ाया गया अफसरों की तैनाती का समय, अब इस दिन तक करेंगे ड्यूटी

Mahakumbh Shahi Snan। Photo Credit: Mahakumbh X Handle
- अफसरों की कुंभ ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ी
- सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मेला क्षेत्र में मुस्तैद
- अमृत स्नान का अंतिम दिन 26 फरवरी
प्रयागराज। Officers Duty Extended: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक देश- दुनिया के लाखों करोड़ों श्रध्दालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। वहीं महाकुंभ के समापन से पहले भी श्रध्दालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश के अधिकारियों की तैनाती का समय बढ़ा दिया है। अब यूपी के अफसरों की कुंभ ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इस फैसले का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करना है, ताकि कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुचारू बना रहे।
वहीं, शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा के बाद प्लेटफार्म बदलने की अफरा-तफरी में यह हादसा हुआ। अमृत स्नान का अंतिम दिन 26 फरवरी को है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मेला क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
Officers Duty Extended: बता दें कि, 13 जनवरी शुरू हुए महाकुंभ में 3 से 4 बार आग लगने की घटना हो चुकी है। वहीं 29 जनवरी को वहां 3 जगहों पर भगदड़ मची संगम नोज, झूसी, और वहीं के फाफामऊ इलाके में। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस हादसे में 30 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे और इसी के कारण प्रशासन और सीएम योगी खुद अलर्ट मोड में हैं कि किसी प्रकार की महाकुंभ में अनहोनी ना हो।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से चलाने के लिए और सुरक्षा, स्वच्छता, ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूपी के अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ाई गई है।
लेखक के बारे में
Web Title: The duty of the officers has been extended till 27th February in Maha Kumbh
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm