Chaitra Navratri Panchami Tithi 2025: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की होगी पूजा, यहां जाने पूजा विधि
Chaitra Navratri Panchami Tithi 2025: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है और पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

Chaitra Navratri Panchami Tithi 2025/ Image Credit: IBC24
- चैत्र नवरात्री का पर्व पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
- आज नवरात्रि का पांचवां दिन है।
- पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
रायपुर: Chaitra Navratri Panchami Tithi 2025: चैत्र नवरात्री का पर्व पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है और पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप स्कंदमाता की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि पर तृतीया तिथि का क्षय होने से नवरात्रि 8 दिन के हैं। चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि 2 अप्रैल 2025, बुधवार को है। ऐसा माना जाता है कि, मां सकंदमाता अपने भक्तों पर अपार स्नेह लुटाती है। मान्यता है कि, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक शक्तियों दूर होती हैं और कार्यों की विघ्न-बाधा भी खत्म होती है। स्कंदमाता की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करने व व्रत करने से जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण मां दुर्गा के इस स्वरुप को स्कंदमाता का नाम मिला।
पंचमी तिथि की पूजा विधि
Chaitra Navratri Panchami Tithi 2025: इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां स्कंदमाता को गंगाजल से स्नान कराएं। चुनरी व वस्त्र आदि अर्पित करें। रोली, कुमकुम आदि लगाएं। इसके बाद मां को मिठाई व फलों का भोग लगाएं। मां की आरती करें।
स्कंदमाता को प्रिय है ये भोग
Chaitra Navratri Panchami Tithi 2025: मान्यता है कि मां स्कंदमाता को केले का भोग अतिप्रिय है। आप माता रानी को खीर का भोग भी लगा सकते हैं।
स्कंदमाता का मंत्र-
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Today is the fifth day of Navratri, Mother Skandmata will be worshiped, know the method of worship here
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm