Soya Chaap Viral Videos
नई दिल्ली : Soya Chaap Viral Videos अफगानी सोया चाप, तंदूरी सोया चाप और साथ में तीखी हरी चटनी और लच्छेदार प्याज… नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों सोया चाप बनाने का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद आप दोबारा इसे खाने की हिम्मत नहीं करेंगे।
वायरल वीडियो में एक युवक बेहद गंदी जगह पर, जहां जमीन पर गंदा पानी बह रहा है, स्टूल पर बैठकर सोया चाप तैयार कर रहा है। उसके ठीक बगल में चप्पलें रखी हैं और उसी के पास चाप बनाने का मटेरियल भी रखा हुआ है। वह युवक बिना ग्लव्स पहने अपने गंदे हाथों से सोया चाप को स्टिक पर लगा रहा है। काम के दौरान वह कभी अपने कानों को छूता है, तो कभी जमीन पर हाथ लगाता है और उन्हीं हाथों से दोबारा चाप बनाने लगता है।
मानसून के इस मौसम में पहले से ही पानी और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। Unhygienic Food Processing ऐसे में इतनी भयंकर गंदगी के बीच तैयार हो रहा यह सोया चाप खाना सीधे-सीधे टाइफाइड, पीलिया और फूड पॉइजनिंग जैसी खतरनाक बीमारियों को न्योता देना है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश है और यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
लजीज और टेस्टी सोया चाप खा लो गाइज ,
ख़बरदार अगर किसी ने FSSAI और खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल उठाया तो। pic.twitter.com/5d2ewQUhxS
— खुरपेंच Satire (@Khurpench_) July 16, 2026