Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari: बंगाल के नए सीएम होंगे शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होगा बंगाल
Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari: बंगाल के नए सीएम होंगे शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होगा बंगाल
Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari/Photo Credit: Social Media
- भाजपा विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना
- अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नए सीएम के रूप में नाम घोषित किया
- मुख्यमंत्री साय ने कहा- बंगाल अब भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होगा
Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पार्टी ने आज नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया हैं। शुभेंदु अधिकारी नए सीएम होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री और पर्यवेक्षक अमित शाह ने ये ऐलान किया हैं। अधिकारी कल यानी शनिवार को 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
वही बंगाल के सीएम बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभेंदु अधिकारी (Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari) को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा – बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि –
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होकर सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव तथा जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण बंगाल के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा और राज्य को प्रगति के नए शिखर पर स्थापित करेगा।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री सुवेंदु अधिकारी जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब… pic.twitter.com/Md3UdiyiEp
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 8, 2026
ये भी पढ़ें
- Kawardha Road Accident: छत्तीसगढ़ में यहां चावल से भरे ट्रक ने परिवार को रौंदा, एक पल में चली गई इतने लोगों की जान, मंजर देख दहल उठेगा दिल
- Nida Khan Arrested: धर्म परिवर्तन मामले में निदा खान गिरफ्तार, इतने दिनों से थी फरार, जानिए कंपनी की आड़ में कैसे चल रहा था पूरा खेल
- Airtel Recharge New Plan: अब हर महीने रिचार्ज का झंझट खत्म! Airtel ने लॉन्च किया 77 दिन वाला सस्ता प्लान, फायदे जानकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे
- शह मात The Big Debate: निशाने पर ST-SC.. NCRB रिपोर्ट या रेड अलर्ट? MP में क्राइम के डराते आंकड़े, आखिर अपराधों में क्यों नहीं लग पा रही लगाम?
- Tamil Nadu Govt News: तमिलनाडु में नया सियासी बवाल! इन दो दलों के गठबंधन से बनी सरकार तो सामूहिक इस्तीफा देंगे TVK के विधायक, दी खुली चेतावनी
- Vande Bharat: गोलियों से दहला बंगाल.. शपथ से पहले बवाल! कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, आखिर कब रुकेगा मौत का तांडव?

Facebook


