Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari: बंगाल के नए सीएम होंगे शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होगा बंगाल

Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari/Photo Credit: Social Media

Modified Date: May 8, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: May 8, 2026 7:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना
  • अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नए सीएम के रूप में नाम घोषित किया
  • मुख्यमंत्री साय ने कहा- बंगाल अब भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होगा

Vishnu Deo Sai Congratulates Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद पार्टी ने आज नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया हैं। शुभेंदु अधिकारी नए सीएम होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री और पर्यवेक्षक अमित शाह ने ये ऐलान किया हैं। अधिकारी कल यानी शनिवार को 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। यह पहली बार होगा जब पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

वही बंगाल के सीएम बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभेंदु अधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा – बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि –

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होकर सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।

आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव तथा जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण बंगाल के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा और राज्य को प्रगति के नए शिखर पर स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में