West Bengal Elections 2026/Photo Credit: IBC24
West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार, 29 अप्रैल को जारी है। इस चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें कुल 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी।
इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ दक्षिण 24 परगना के एक मतदान (West Bengal Elections 2026) केंद्र पर अपना वोट डाला। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे शाम 6:30 बजे जारी होंगे। वहीं असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे।
आज होने वाले मतदान में 1,448 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। ममता बनर्जी खुद कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही है, जहां से उन्होंने पिछले साल जीत हासिल की थी।
इससे पहले पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले गए और रिकॉर्ड 93.2% मतदान (West Bengal Elections 2026) दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार भी कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Former Captain of the Indian Cricket Team, Sourav Ganguly, and his wife, Dona Ganguly, cast their vote at a polling booth in South 24 Parganas. pic.twitter.com/f244EGnqkk
— ANI (@ANI) April 29, 2026
IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻