BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur-Nagpur Vande Bharat Express: SECR की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें क्यों दिया जाता है ये सर्टिफिकेट

Bilaspur-Nagpur Vande Bharat Express: SECR की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

Bilaspur-Nagpur Vande Bharat | ImageCredit: IBC24 File Photo

Bilaspur-Nagpur Vande Bharat | ImageCredit: IBC24 File Photo

Bhavna Sahu
Published: 25 Mar 2025 | 9:11 pmModified: 25 Mar 2025 | 9:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO सर्टिफिकेट
  2. बिलासपुर रेल जोन की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी
  3. गुणवत्ता और उत्कृष्टता की नई पहचान है ये सर्टिफिकेट

Bilaspur-Nagpur Vande Bharat Express: रायपुर। बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बन गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है, जो इस ट्रेन के उच्चतम गुणवत्ता मानकों, प्रभावी प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्रियों की संतुष्टि को प्रमाणित करता है। यह सर्टिफिकेट वंदे भारत एक्सप्रेस की समग्र उत्कृष्टता को स्वीकार करता है और यह दर्शाता है कि ट्रेन की सेवा लगातार उच्चतम मानकों पर आधारित है। यह उपलब्धि न केवल इस ट्रेन की विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि भारतीय रेलवे की नवाचार और सेवा सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Read More: सशस्त्र सीमा बल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां वितरित ​

ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट क्या है?

ISO 9001:2015 एक वैश्विक मानक है, जिसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System – QMS) के लिए लागू किया जाता है। यह प्रमाणन तभी दिया जाता है जब कोई संगठन या सेवा नीचे दिए गए निम्न मानकों पर खरा उतरता है:

  1. निरंतर गुणवत्ता सुधार और उच्च ग्राहक संतुष्टि।
  2. बेहतर संचालन, सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रिया।
  3. समयबद्धता, स्वच्छता और विश्वसनीयता।
  4. यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना।

Read More: Actor Shihan Hussaini Passes Away: जयललिता के लिए खुद को सूली पर चढ़ाने वाले दिग्गज अभिनेता का निधन, एक्टिंग ही नहीं कराटे और तीरंदाजी से भी दुनियाभर में कमाया था नाम 

मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई 

मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने बताया कि, यह प्रमाणन रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्चतम सेवा मानकों को लागू करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। खोईवाल ने मंडल रेल परिवार के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं भी दी। इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो, बिलासपुर में किया जा रहा है। कोचिंग डिपो बिलासपुर के अधिकारियों , सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक से युक्त इस वंदे भारत रेक के संचालन में अपने कौशल, ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए इसे पूरी दक्षता के साथ संचालित किया है।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ISO 9001:2015 एक अंतरराष्ट्रीय मानक है जो गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (QMS) को प्रमाणित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि संगठन अपनी सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Bilaspur-Nagpur Vande Bharat Express gets ISO 9001:2015 certification

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm