Illegal Arms Smuggler Arrested: एसटीएफ को बड़ी कामयाबी! अवैध हथियार के साथ यूपी के तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्टल, मैग्जीन और नकदी बरामद, इन जगहों में करता था सप्लाई
एसटीएफ को बड़ी कामयाबी…Illegal Arms Smuggler Arrested: STF got a big success! Four pistols, magazines and cash recovered from
- एसटीएफ ने अवैध हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार,
- आरोपी के पास से चार अवैध पिस्टल, एक एक्स्ट्रा मैग्जीन और नगद राशि हुई जप्त
- मध्य प्रदेश से हथियार खरीद कर उत्तर प्रदेश में बेचता था आरोपी
इंदौर: Illegal Arms Smuggler Arrested: मध्यप्रदेश में सक्रिय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर एसटीएफ (विशेष कार्य बल) ने एक और बड़ा प्रहार किया है। टीम ने इंदौर के राजेंद्र नगर बस स्टैंड के पास बिजलपुर गेट से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार अवैध पिस्टल, एक अतिरिक्त मैग्जीन और नकद राशि बरामद की गई है।
Illegal Arms Smuggler Arrested: प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मध्य प्रदेश के बड़वानी से अवैध हथियार खरीदकर उन्हें इंदौर के रास्ते उत्तर प्रदेश में बेचता था। वह लंबे समय से इस तस्करी रैकेट का हिस्सा था और प्रदेशों के बीच सक्रिय होकर हथियारों की अवैध आपूर्ति में शामिल था। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी इंदौर होते हुए हथियारों की डिलीवरी के लिए निकला है। इसी आधार पर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर गेट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई और आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।
Illegal Arms Smuggler Arrested: एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियारों की गुणवत्ता और संभावित नेटवर्क की गहनता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े हथियार गिरोह का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "अवैध हथियार तस्करी इंदौर" मामला एक अपराध है जिसमें एक व्यक्ति को इंदौर से चार पिस्टल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर राज्यों के बीच हथियारों की गैरकानूनी आपूर्ति का आरोप है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Illegal Arms Smuggler Arrested: STF got a big success! Four pistols, magazines and cash
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm