(IPL 2026 Prize Money/ Image Credit:Screengrab)
अहमदाबाद: IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आजर रविवार 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले टॉस होगा। जिसमें दोनों कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल मैदान पर उतरेंगे। फाइनल से पहले फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार प्राइज मनी में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से आईपीएल 2026 की प्राइज मनी में किसी बदलाव की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पिछले सीजन तक आईपीएल का कुल प्राइज पूल लगभग 46.5 करोड़ रुपये था। इसमें विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये और उपविजेता को लगभग 12.5 से 13 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ और चौथे स्थान वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता है।
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब विजेता टीम को केवल 4.8 करोड़ रुपये और रनरअप को 2.4 करोड़ रुपये मिलते थे। इसके बाद 2010 में पहली बार प्राइज मनी में बड़ा बदलाव हुआ और विजेता की राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी गई। 2014 में यह बढ़कर 15 करोड़ रुपये हो गई। जबकि उपविजेता को 10 करोड़ रुपये मिलने लगे। 2016 में एक बार फिर बदलाव हुआ और तब से अब तक विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये मिलते आ रहे हैं। पिछले लगभग 10 वर्षों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टीम प्राइज मनी के अलावा आईपीएल में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग अवॉर्ड्स भी दिए जाते हैं। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों क 10-10 लाख रूपये मिलते हैं। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) को 15 लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपये मिलते हैं जो सबसे बड़ा व्यक्तिगत पुरस्कार होता है। इसके अलावा सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और फेयरप्ले अवॉर्ड विजेताओं को भी 10-10 लाख रुपये दिए जाते हैं।