RCB vs MI Match Update/Image Credit: IBC24.in
RCB vs MI Match Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का आज इंतजार खत्म हो गया है। जी हां आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जा रहा है। फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि आज रोहित-कोहली दोनों एक साथ मैदान में होंगे वो भी आमने सामने। यह मैच शाम 7:30 बजे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहेगी। इस मुकाबले के लिए टॉस हो चुका है और बेंगलुरु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बता दें कि आज का मुकाबला मुंबई इंडियन्स और रायल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए बेहद अहम होने वाला है। (RCB vs MI Match Update) ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मुंबई इंडियन्स जीत जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीद थोड़ी बढ़ जाएगी। वहीं, अगर आरसीबी ये मैच जीत जाती है तो 14 अंकों के साथ पाइंट टेबल में टॉप दो टीमों की बराबरी कर लेगी। अब देखने वाली बात होगी कि ये मैच कौन जीतता है।
RCB vs MI Match Update: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रॉबिन मिंज, राज बावा।
इन्हे भी पढ़ें:-