RCB vs MI Match Weather Report: रद्द हो सकता है बेंगलुरु और मुंबई का मुकाबला? बारिश बन सकती है विलेन, जानें कैसा रहने वाला है रायपुर का मौसम

Ads

RCB vs MI Match Weather Report: IPL 2026 में आज खेले जा रहे डबल हेडर मुकाबले में दूसरा मुकाबल बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 05:39 PM IST
HIGHLIGHTS
  • RCB ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को अपना होमग्राउंड बनाया है।
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा।
  • आज होने वाले मुंबई और बेंगलुरु के मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है।

RCB vs MI Match Weather Report: रायपुर: IPL 2026 में आज दो मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला मुकाबला लखनऊ और चेन्नई के बीच खेला जा रहा है। वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला RCB के दूसरे होमग्राउंड में खेला जाएगा। RCB ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम को अपना होमग्राउंड बनाया है। इस मैदान पर इस सीजन का यह पहला मैच है। इस मैच के शुरू होने से पहले दर्शकों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है।  ऐसा इसलिए क्योंकि, रायपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर में 4 दिनों तक मौसम ख़राब रहने और बारिश होने की संभावना जताया थी, ऐसे में लोगों को डर सता रहा है कि, कहीं आज के मैच में भी बारिश विलेन ना बन जाए।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, अंधड़ और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। (RCB vs MI Match Weather Report) ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर बारिश हुई तो मैच रद्द हो सकता है और फैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

11 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

RCB vs MI Match Weather Report:  वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 मई के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

कैसी है पिच

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में 2023 से अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम ने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां मैच खेला था । भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 रनों डिफेंड किए थे। (RCB vs MI Match Weather Report) वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन चेज किए थे। इस मैदान पर आखिरी बार 2016 में आईपीएल का मैच खेला गया था। ऐसे में आज एक लो स्कोरिंग मैच हो सकता है।

हेड टू हेड में कौन आगे?

RCB vs MI Match Weather Report:  हेड टू हेड में मुंबई इंडियंस 19-16 से आगे है. यानी आरसीबी ने एमआई को अब तक 16 बार हराया है, (RCB vs MI Match Weather Report) लेकिन बेंगलुरु अब तक मुंबई को 19 बार शिकस्त दे चुकी है। 2023 से पिछले पांच मैचों में आरसीबी 3-2 से आगे चल रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या/शरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर।

इन्हे भी पढ़ें:-