SRH vs GT IPL 2026, Pat Cummins Fine/Image- AI Generated
SRH vs GT IPL 2026, Pat Cummins Fine: आईपीएल 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स (GT vs SRH Match Highlights) के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गया। इस मैच में SRH को GT ने 82 रनों से हरा दिया। वहीं मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins Penalty) पर BCCI ने बड़ा एक्शन (SRH vs GT IPL 2026, Pat Cummins Fine) लिया है। कमिंस पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल (SRH vs GT IPL 2026, Pat Cummins Fine) ने एक बयान में कहा, ‘‘आईपीएल की धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs GT IPL 2026, Pat Cummins Fine) को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई थी। जीत के बाद गुजरात पॉइंट टेबल में नंबर वन बन गई। वहीं हैदराबाद तीसरी पोजीशन पर बरकरार है।