Inauguration of Katanga flyover: शुरू हुआ शहर का पहला फ्लाईओवर, करोड़ों रुपए की लागत से बने फ्लाई ओवर का मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण
Inauguration of Katanga flyover: शुरू हुआ शहर का पहला फ्लाईओवर, करोड़ों रुपए की लागत से बने फ्लाई ओवर का मंत्री राकेश सिंह ने किया लोकार्पण

Jabalpur News
जबलपुर।Inauguration of Katanga flyover: जबलपुर के बाशिंदों को शहर के पहले फ्लाईओवर की सौगात मिली है। पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने आज जबलपुर के कटंगा फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जो शहर की कैंट विधानसभा को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जोड़ेगा। करीब आधा किलोमीटर लंबा ये फ्लाईओवर 2 साल में 160 करोड़ रुपयों की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोग ट्रैफिक जाम में फंसे बिना नर्मदा नदी के ग्वारीघाट जा सकेंगे। फ्लाईओवर के इस लोकार्पण कार्यक्रम में जबलपुर के सांसद, स्थानीय विधायक और मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने फ्लाईओवर के लोकार्पण के बहाने कांग्रेस पर सियासी तंज भी कस दिए।
Inauguration of Katanga flyover: राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में जबलपुर को बड़ा गांव बनाकर रखा था, लेकिन भाजपा सरकार में यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं जिसमें आज कटंगा फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ और कल सगड़ा फ्लाईओवर का भूमिपूजन हो जाएगा। बता दें कि पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने करीब 1600 करोड़ रुपयों की लागत से जबलपुर में 4 फ्लाईओवर बनाने का ऐलान किया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Inauguration of Katanga flyover: Minister Rakesh Singh inaugurated the flyover built at a cost of crores of rupees
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm