BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jabalpur News: जबलपुर में फ्लाईओवर से लोगों की प्राइवेसी हो रही भंग, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार ने भी दी सफाई

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हाल ही में 1100 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर अब विवादों के घेरे में आ गया …

jabalpur news

jabalpur news

muskan mishra
Published: 23 Sept 2025 | 11:03 amModified: 23 Sept 2025 | 2:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. जबलपुर में 1100 करोड़ के फ्लाईओवर से लोगों की प्राइवेसी पर संकट।
  2. अधिवक्ता अलका सिंह ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका।
  3. व्यू कटर्स लगाने और ट्रैफिक कंट्रोल की मांग।

Jabalpur News: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हाल ही में 1100 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर अब विवादों के घेरे में आ गया है। यह फ्लाईओवर, शहरवासियों के लिए यह ‘ऊंचा नजर’ वाला संकट बनता जा रहा है। दरअसल, आरोप है कि फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोग, उसके ठीक किनारे बसे घरों में तांकझांक कर रहे हैं, जिससे लोगों की निजता (प्राइवेसी) भंग हो रही है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, इस मुद्दे को उठाते हुए जबलपुर की अधिवक्ता अलका सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि फ्लाईओवर शहर की घनी रिहायशी बस्तियों के बीच से होकर गुजरता है, जहां लोगों के घर फ्लाईओवर के लेवल से भी नीचे हैं। ऐसे में जब लोग फ्लाईओवर से गुजरते हैं तो कई घरों के कमरे, बालकनी, रसोई और निजी जीवन उनकी नजर में आ जाते हैं। यह न सिर्फ असहजता का कारण बन रहा है बल्कि निजता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है।

'व्यू कटर्स' लगाने की मांग

Jabalpur News: याचिका में फ्लाईओवर की दोनों तरफ व्यू कटर्स लगाने की मांग की गई है, ताकि फ्लाईओवर से घरों में सीधे झांकना संभव न हो। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि दशहरे जैसे त्यौहार नजदीक हैं और इस दौरान अराजक भीड़ व असंगठित यातायात की स्थिति में दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।

हाईकोर्ट ने सरकार को दिए दिशा-निर्देश

Jabalpur News: इस मामले की सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेसी के इस मुद्दे को गंभीरता से लें और तत्काल उचित कदम उठाएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि फ्लाईओवर पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर स्पष्ट संकेतक लगाएं, ताकि यातायात सुव्यवस्थित रहे और लोग गफलत में गलत दिशा में न जाएं। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि फ्लाईओवर पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की अराजकता या घटनाएं फ्लाईओवर पर न हों।

वहीं, सरकार की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि वह फ्लाईओवर पर व्यू कटर्स लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर किया जा रहा है।

read more: Surajpur Crime News: आपसी विवाद के बाद कार सवार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की हुई मौत, वीडियो हुआ वायरल 

read more: Dhar Accident News: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत, 18 से अधिक घायल

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शहर के बीचोंबीच बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े 1100 करोड़ रुपए के फ्लाईओवर को लेकर।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Jabalpur News: Flyovers in Jabalpur are violating people's privacy, the matter has reached the High Court, but why..?

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm