Triple Talaq In Jabalpur: गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करना पड़ा भारी! फोन पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दो महीने पहले हुआ था निकाह
Triple Talaq In Jabalpur: गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करना पड़ा भारी! फोन पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दो महीने पहले हुआ था निकाह

Triple Talaq In Jabalpur | Image Source | IBC24
- जबलपुर में फिर सामने आया तीन तलाक का मामला,
- 2 महीने पहले हुई नवविवाहिता को तलाक,
- पति ने फोन पर दिया तलाक,
जबलपुर: Triple Talaq In Jabalpur: तीन तलाक पर कानूनी प्रतिबंध और सख्त प्रावधानों के बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से सामने आया है जहां एक नवविवाहिता को उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
Triple Talaq In Jabalpur: घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र के अमखेरा इलाके की है। पीड़िता सायमा खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दो महीने पहले शाहरुख खान नामक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सायमा को अपने पति के किसी अन्य युवती से प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली। जब सायमा ने इस पर आपत्ति जताई और पति को समझाने की कोशिश की तो शाहरुख ने उल्टे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
Triple Talaq In Jabalpur: सायमा के मुताबिक विवाद के बाद शाहरुख ने उसे फोन किया और फोन पर ही तीन बार "तलाक" कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। महिला की शिकायत पर गोहलपुर थाना पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, भारत सरकार ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। ऐसा करना अब एक अपराध है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Triple Talaq in Jabalpur: The husband gave triple talaq to his wife over the phone for his girlfriend
जबलपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm