अजित पवार ने जालना में साफ-सफाई की कमी को लेकर स्थानीय प्रशासन को फटकार लगायी
अजित पवार ने जालना में साफ-सफाई की कमी को लेकर स्थानीय प्रशासन को फटकार लगायी
(फाइल फोटो के साथ)
जालना, 21 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जालना में साफ-सफाई की कमी को लेकर स्थानीय प्रशासन की आलोचना करते हुए अधिकारियों की खिंचाई की है।
पवार ने सोमवार को एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में शहर की अव्यवस्था पर अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
पवार ने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘शहर की हालत देखकर मैं दंग हूं। जनप्रतिनिधि इस गंदगी पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं? आप क्या कर रहे हैं? क्या आपको यह दिखाई नहीं देता? ’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 100 दिनों का स्वच्छता अभियान चलाया है लेकिन जालना में उसका असर नजर नहीं आ रहा है।
पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सालाना सात लाख करोड़ रुपये का राजस्व आता है जिसमें से 3.5 लाख करोड़ रुपये सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर खर्च हो जाते हैं।
पवार ने पूछा, ‘‘इन अधिकारियों को सफाई बनाए रखने के लिए जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया जा रहा है?’’
उन्होंने विधायक अर्जुन खोतकर के घर पर जाने का भी जिक्र किया और कहा कि आसपास का इलाका साफ था।
उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर उनके आवास साफ हो सकते हैं, तो शहर के बाकी हिस्सों को साफ रखने की जिम्मेदारी किसकी है?’’
पवार ने कहा कि उन्होंने जिला समाहरणालय में साफ-सफाई की कमी को लेकर जिलाधिकारी की खिंचाई की।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: अजित पवार ने जालना में साफ-सफाई की कमी को लेकर स्थानीय प्रशासन को फटकार लगायी
JALNA
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm