बेटे की थी चाहत.. हो गई बेटी, कलयुगी मां-बाप ने उतारा मौत के घाट, पुलिस से बचने बना रहे थे ऐसा बहाना
बेटे की थी चाहत.. हो गई बेटी, कलयुगी मां-बाप ने उतारा मौत के घाट, Kaliyuga parents killed their daughter in Jalna, Maharashtra

UP News/ Image Credit: IBC24 File Photo
जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने एक महीने की बच्ची की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसकी हत्या इसलिए की क्योंकि उनकी पहले से ही एक बेटी थी और वे दूसरी बेटी नहीं चाहते थे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि असरखेड़ा गांव के एक कुएं में 12 अप्रैल को बच्ची का शव मिला था।
उन्होंने कहा, ‘‘चंदनझिरा पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए टीम गठित की। हमें शुरुआती सुराग नहीं मिल रहे थे, लेकिन आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मदद महत्वपूर्ण रही क्योंकि उनके पास जन्म लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड होता है। उनके साथ मिलकर हमने इलाके के 60 गांवों में 1000 नवजात शिशुओं की जांच की।’’ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘इस जांच के दौरान हमें पता चला कि वाखरी वडगांव टांडा गांव की निवासी पूजा पवार ने एक लड़की को जन्म दिया था जो लापता हो गई थी। इससे संदेह पैदा हुआ। इसके अलावा बच्ची आखिरी बार दंपति के साथ ही देखी गई थी।’’
जांच अधिकारी सम्राटसिंह राजपूत ने बताया कि कड़ी पूछताछ में पूजा पवार और उसके पति सतीश पवार ने बच्ची की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों ने कहा कि उनकी पहले से ही एक बेटी है और वे दूसरी बेटी नहीं चाहते थे। उन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।’’
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kaliyuga parents killed their daughter in Jalna, Maharashtra
JALNA
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm