(ISRO Internship 2025, Image Credit: Meta AI)
नई दिल्ली: ISRO Internship 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो इसरों जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। यह इंटर्नशिप 01 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इसरो की इस इंटर्नशिप के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस इंटर्नशिप के लिए स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीएचडी (PhD) कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान (Science) या प्रौद्योगिकी (Technology) विषय में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा, वे छात्र भी इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने आवेदन करने से 6 महीने पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी कर ली हो।
इंटर्नशिप के लिए पात्रता के तहत, उम्मीदवारों को अपनी पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक हैं। यह योग्यता सभी कोर्स के छात्रों पर समान रूप से लागू होती है।
इसरो ने कोर्स के अनुसार इंटर्नशिप की अवधि निर्धारित की है:
ध्यान दें कि, इंटर्नशिप 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी।
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं: