```php RRB Group D Exam Date 2026

RRB Group D Exam Date 2026: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड? जानें पूरी डिटेल्स

RRB Group D Exam Date 2026: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा की डेट आई सामने, कब आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड? जानें पूरी डिटेल्स

RRB Group D Exam Date 2026: रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड? जानें पूरी डिटेल्स

RRB Group D Exam Date 2026Photo Creadit: Ai

Modified Date: July 4, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: July 4, 2026 4:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे ग्रुप D CBT परीक्षा 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी
  • एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होगा
  • देशभर में कुल 22,195 पदों पर भर्ती की जाएगी

नई दिल्ली: RRB Group D Exam Date 2026 रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप डी लेवल-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होगी, जो कि 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। एग्जाम दिलाने वाले उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी देख सकते हैं।

इस दिन जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

इस एग्जाम के जरिए देशभर में कुल 22,195 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले जारी की जानी है। जबकि एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

RRB Group D Exam Date 2026 उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। पहल चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें 100 MCQ टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत आंसर देने पर एक-तिहाई (1/3) अंक कट जायेंगे। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया का सबसे आखिरी चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट है। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

RRB Group D Exam Date 2026 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा 5,053 पद प्वाइंट्समैन-बी के और 1,509 पद असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम के लिए हैं। वहीं, आरआरबी प्रयागराज के तहत कुल 1,183 पद भरे जाएंगे, जिनमें 600 पद ट्रैक मेंटेनर के शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.