Home » Jobs » RRC ECR Apprentice 2025: Bumper recruitment begins in Railways, opportunity for 10th pass on 1149 apprenticeship posts, apply like this
RRC ECR Apprentice 2025: रेलवे में बंपर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए 1149 अप्रेंटिसशिप पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Ads
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1100 से अधिक अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसके लिए उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: RRC ECR Apprentice 2025: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRC) ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए 1149 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
शैक्षणिक योग्यता
अप्रेंटिसशिप में आवेदन के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों को अहमियत दी जाएगी।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है:
एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।
ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट।
दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख ले।