SSB Constable GD Recruitment 2026: SSB में निकली बंपर भर्ती! कॉन्स्टेबल GD पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई
SSB Constable GD Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल GD भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें पदों की संख्या, योग्यता और अंतिम तारीख की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
(SSB Constable GD Recruitment 2026/ Image Credit:X.Com)
- SSB में कॉन्स्टेबल GD भर्ती शुरू
- कुल 50 पदों पर होगी नियुक्ति
- आवेदन की अंतिम तारीख 20 जून 2026
नई दिल्ली: SSB Constable GD Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल GD पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। देश सेवा और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख और पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 जून 2026 तय की गई है। श्रेणी के अनुसार पदों का बंटवारा भी किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 38 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 8 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया आरक्षण नीति के अनुसार पूरी की जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास 1 जनवरी 2026 तक SSB में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी
SSB कॉन्स्टेबल GD भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। इसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) लिया जाएगा। दोनों चरण पास करने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, विस्तृत मेडिकल परीक्षण (DME) और समीक्षा मेडिकल परीक्षण (RME) किया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।
लिखित परीक्षा का पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित और एनालिटिकल एप्टीट्यूड जैसे विषय शामिल होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Lady Judge Caught Have Sex: अपने चेंबर में पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला डिस्ट्रिक्ट जज, बाहर तक आ रही थी आवाज, कलर्क ने किया करतूतों का खुलासा
- HDFC Bank Share News: 45 करोड़ रुपये विवाद के बीच HDFC बैंक का चौंकाने वाला फैसला! अचानक बांटे 13 लाख से ज्यादा शेयर, आखिर किसे दिए गए इतने बड़े शेयर?
- Vinesh Phogat Supreme Court Relief : विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमति, खेल करियर को मिला नया मौका

Facebook


