UBI Apprentice Vacancy 2026: ग्रेजुएट पास युवाओं की बदलने वाली है किस्मत! इस बैंक में 1865 पदों पर निकली भर्ती, अभी अप्लाई नहीं किया तो रह जाएंगे पीछे!

Ads

UBI Apprentice Vacancy 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1865 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और आखिरी तारीख 19 मई तय की गई है। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 03:48 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 03:48 PM IST

(UBI Apprentice Vacancy 2026/ Image Credit: Pixabay)

HIGHLIGHTS
  • यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू
  • आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तय
  • किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: UBI Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा अवसर दिया है। बैंक ने देशभर में कुल 1865 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इन पदों के लिए आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और फीस

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी होगी। फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस 944 रुपये रखी गई है। जबकि महिलाओं के लिए 708 रुपये है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 236 रुपये निर्धारित की गई है।

राज्यवार पदों का बंटवारा

इस भर्ती के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में पदों का वितरण किया गया है। सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश में 333, महाराष्ट्र में 196, तेलंगाना में 164, कर्नाटक में 131 और मध्य प्रदेश में 116 पद हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार सहित कई राज्यों में भी रिक्तियां उपलब्ध हैं। कुछ केंद्र शासित प्रदेशों और छोटे राज्यों में 1-1 पद भी शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें:

यूनियन बैंक भर्ती में कितने पद हैं?

कुल 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 है।

कौन आवेदन कर सकता है?

किसी भी विषय में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करना है?

उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।