BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kasganj honour killing: प्रेमी संग भागी नाबालिग प्रेमिका, परिजनों ने हत्या कर रात में ही जलाया शव, पुलिस ने चिता से निकाले अवशेष

Kasganj honour killing: परिजनों पर अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने और शव को श्मशान घाट में जलाने का आरोप लगा है।

Kasganj honour killing: प्रेमी संग भागी नाबालिग प्रेमिका, परिजनों ने हत्या कर रात में ही जलाया शव, पुलिस ने चिता से निकाले अवशेष
Dr.Anil Shukla
Published: 11 Jan 2026 | 6:04 pmModified: 11 Jan 2026 | 6:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग की ऑनर किलिंग
  2. परिजनों पर नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
  3. हत्या के बाद परिजनों ने श्मशान घाट में जलाया बेटी का शव
  4. प्रेमी और उसके बड़े भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में

रिपोर्ट - जुम्मन कुरैशी, कासगंज।

कासगंज: Kasganj honour killing, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव घिनौना नगला ढाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों पर अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने और शव को श्मशान घाट में जलाने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 9 जनवरी को नाबालिग बेटी अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। (Kasganj honour killing) परिजनों ने बीती शाम दोनों को आगरा से पकड़ लिया। जिसके बाद रात में ही नाबालिग बेटी की हत्या कर दी गई और शव को श्मशान घाट में जला दिया गया।

जली चिता से मृतका के अवशेष बरामद

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सुबह मौके पर पहुंचकर जली चिता से मृतका के अवशेष बरामद किए हैं। (Kasganj honour killing) हत्या के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया और लड़की के परिजन फरार हो गए हैं। पुलिस ने मृतका के प्रेमी और उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

फरार परिजनों की तलाश की जा रही

इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।(Kasganj honour killing) अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार परिजनों की तलाश की जा रही है।

यह घटना पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का कारण बनी हुई है। ऑनर किलिंग के इस मामले ने एक बार फिर समाज में प्रेम संबंधों को लेकर मौजूद कट्टरपंथी सोच और हिंसक प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Kasganj honour killing: Minor girlfriend eloped with boyfriend, family murdered and cremated body at night, police exhumed remains from pyre

शहर की खबरें
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm