Katni Crime News: पत्नी के सामने पति का काट दिया ये अंग, गाड़ी से जा रहे थे घर… रास्ते में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, अब डिब्बे में लेकर मांग रहा इंसाफ
पत्नी के सामने पति का काट दिया ये अंग, गाड़ी से जा रहे थे घर…Katni Crime News: This part of the husband was cut off in front of his wife

Crime News | Image Source- IBC24
- कटनी- पुलिस चौकी से हैरान कर देने वाला मामला,
- युवक की उंगली चौकी के भीतर ही दांत से काट दी गई,
- युवक कटी हुई उंगली को डिब्बे में लेकर न्याय की गुहार लगा रहा है,
कटनी: Katni Crime News: जिले की बस स्टैंड पुलिस चौकी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उंगली चौकी के भीतर ही दांत से काट दी गई। घायल युवक कटी हुई उंगली को डिब्बे में लेकर न्याय की गुहार लगा रहा है।
Katni Crime News: पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल सतेंद्र सोनी जो चंडिका नगर का निवासी है उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ चौपाटी से घर लौट रहा था। रास्ते में तिवारी परिवार की फोर व्हीलर ने उसकी स्कूटी को रोक लिया। विरोध करने पर दिनेश तिवारी उनके अन्य साथियों ने सतेंद्र के साथ मारपीट की।
Katni Crime News: सतेंद्र जब शिकायत दर्ज कराने बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां पहले से ही दिनेश तिवारी अपने 6-7 साथियों के साथ मौजूद था। सतेंद्र का आरोप है कि वहीं पर दिनेश तिवारी के परिजन गोलू तिवारी और रितेश तिवारी ने उसकी उंगली को दांत से काट कर अलग कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल सतेंद्र तिवारी ने कहा कि मैं न्याय की मांग कर रहा हूं मेरी उंगली काट दी गई और पुलिस चौकी में ही मुझे इंसाफ नहीं मिला।
Katni Crime News: वही इस पूरे मामले में जब एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि यह विवाद वाहनों के हटाने को लेकर शुरू हुआ था। घायल युवक जब रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष के युवक ने उसकी उंगली काट दी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चौकी के भीतर हुई इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना कटनी जिले के बस स्टैंड पुलिस चौकी में हुई, जब सतेंद्र सोनी नामक युवक अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुँचा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने उसकी उंगली दांत से काट दी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni Crime News: This part of the husband was cut off in front of his wife, he was going home by car... the miscreants committed the crime on the way, now he is demanding justice by carrying the body in a box
कटनी
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm