Katni News: प्रेम विवाह के 18 महीने बाद दर्दनाक अंत, पत्नी की फांसी पर झूलती मिली लाश, मायके वालों ने कहा- मारकर लटकाया
Katni News: प्रेम विवाह के 18 महीने बाद दर्दनाक अंत, पत्नी की फांसी पर झूलती मिली लाश, मायके वालों ने कहा- मारकर लटकाया

Katni News, Arti Malviya suicide case, Katni woman death, NKJ police station news, Katni murder or suicide, Arti Malviya case update, Katni domestic violence case, Madhya Pradesh suspicious death, Katni newlywed suicide, Ashish Malviya accused, Gopalganj woman death, Katni PM house postmortem, Katni husband wife dispute, Katni police investigation, Katni crime news today, Arti Malviya family allegations
- 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या,
- मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप,
- महिला की फांसी पर झूलती मिली लाश,
कटनी: Katni News: कटनी के एनकेजे थाना अंतर्गत मुंगाबाई कॉलोनी निवासी आरती पति आशीष मालवीय, उम्र 26 वर्ष, ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के ससुराल पक्ष का कहना है कि आरती ने सुसाइड नोट छोड़ा है, वहीं मायके पक्ष ने इस मामले को हत्या बताया है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने रात में आरती का शव जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस में छोड़ दिया और बिना किसी को बताए घर चले गए।
जब आज सुबह आरती के परिजन सागर से कटनी पहुंचे और शव देखा तो उन्हें शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरती की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया और मामला आत्महत्या का दिखाने की कोशिश की जा रही है। मृतिका के ससुराल पक्ष का कहना है कि आशीष और आरती की मुलाकात ऑनलाइन चैटिंग के जरिए हुई थी। आरती सागर के गोपालगंज की निवासी थी। दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया और डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने शादी कर ली। आशीष जो एक ऑनलाइन कंपनी चलाता है, दुबई सहित विदेश के कई शहरों में व्यापारिक नेटवर्क रखता है। कटनी में भी उसने कई स्थानों पर जमीन खरीदी है। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आशीष आरती को आए दिन प्रताड़ित करता था। इस बारे में आरती ने अपने परिजनों को कई बार जानकारी दी थी।
Katni News: परिजनों का दावा है कि कल रात दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आशीष ने आरती के साथ मारपीट की। जब वह बेहोश हो गई तो उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया और आत्महत्या का नाटक किया गया। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि शव को रात में अस्पताल में छोड़ने के बाद आशीष और उसके परिजन वापस नहीं आए। इस कारण जिला अस्पताल के पीएम हाउस में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत किया। फिलहाल आरती का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया जा रहा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और हर पहलु की गहन जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े
- 17 साल की लड़की से गैंगरेप! नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, फिर आरोपियों ने की दरिंदगी की सारी हदें पार
- तहसीलदार की शर्मनाक करतूत का खुलासा! पहले महिला को मरा दिखाया, फिर की ये डिमांड, अब पीड़ित ने सौंपी कॉल रिकॉर्डिंग
- रेप पीड़िता को दोबारा दरिंदे के पास भेजा! अब CWC के 5 सदस्य पॉक्सो के तहत फंसे, एक गिरफ्तार
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni News: Wife's body found hanging
कटनी
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm
